करंट की चपेट में आने से नवयुवक की मौत
दुमखेड़ा गांव का मामला, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
चंदला। चंदला थाना क्षेत्र के दुमखेड़ा गांव निवासी सुरेश यादव (35) की करंट लगने से मंगलवार दोपहर दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सुरेश करीब तीन वर्षों से चंदला के आशीतालाब के पास बटाई पर खेती कर रहा था। मंगलवार दोपहर वह खेत में सिंचाई के लिए पंप चलाने पहुंचा।
बताया जा रहा है कि सुरेश ने पंप के करंट सप्लाई के एक वायर को तो निकाल दिया था, लेकिन दूसरा वायर हटाए बिना ही वह पंप को बाहर खींचने लगा। इसी दौरान वह खुले करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सुरेश को चंदला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची चंदला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मौके का पंचनामा तैयार किया और जांच प्रारंभ कर दी है।
चंदला स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर राहुल अहिरवार ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार और गांव में शोक फैल गया है।
किसानों की मूंग खरीदी बनी विवाद का कारण, एमपी और केंद्र के बीच बढ़ा तनाव
शताब्दीपुरम में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, विधायक ने जताई नाराजगी; JDA अध्यक्ष बोले- नियमों के तहत कार्रवाई
लोकतांत्रिक अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट का जोर, शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बताया जरूरी
वन विभाग में बड़ा बदलाव तय, एक साथ 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों की होगी सेवानिवृत्ति
एंटी पेपर लीक विधेयक के बीच विपक्ष की नई रणनीति, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
जिम्बाब्वे दौरा खत्म, अब शुरू होगा नया चैलेंज! दिसंबर तक टीम इंडिया का फुल शेड्यूल
सैर-सपाटा बना मौत का सफर, रामगढ़ ताल में बोट टकराने से पर्यटक की जान गई
S-400 खरीद पर फिर घमासान, अमेरिका और तुर्की के बीच बढ़ा कूटनीतिक तनाव
100 साल बाद भी गलत नहीं हुआ आइंस्टीन का सिद्धांत, नई खोज ने मचाई हलचल