खजुराहो में जेसीबी मशीन से तोड़ दिए विद्युत प्रवाह खंभे
जमीन पर दौडऩे लगा था करंट,घ् ाट सकती थी बड़ी घटना
सेवाग्राम में खंबा टूटने से एक हिस्से की 24 घंटे से ज्यादा बंद रही लाइट
खजुराहो। नगर में सीवर निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर गड़बडिय़ां हो रही हैं। नगर के सेवाग्राम वार्ड में सकरी गलियों में सीवर लाइन निर्माण में लगी जेसीबी मशीनों से आए दिन लोगों के निजी निर्माण तथा शासकीय निर्माणों को क्षति पहुंचाई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये जेसीबी मशीन चलाने वाले परिपक्व ड्राइवर नहीं होते बल्कि कई बिना लाइसेंसों के अपरिपक्व नए लड़के जेसीबी मशीन घनी बस्ती में दौड़ा रहे हैं, जिससे आए दिन बड़ी घटना होने का अंदेशा बना रहता है। इस तरह की गंभीर लापरवाही की घटना सेवाग्राम के जैन मंदिर के पीछे गली में सामने आई,जब लापरवाह जेसीबी चालक ने विद्युत प्रवाहित खंभे को तोड़ दिया,जिससे करंट वाली केवल जमीन पर गिर गई। इस दौरान वहां काम करने वाले मजदूरों के छोटे छोटे बच्चे भी थे, लगभग आधा घंटे बाद विद्युत विभाग को मुहल्ले वासियों ने सूचना दी गई तब जाकर लाइट बंद करवाई गई। इस दौरान बड़ी घटना भी घट सकती थी,इस घटना में एक निजी घर की रेलिंग के पिलर टूट गए और दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। उक्त घटना के बाद जेसीबी मशीन चालक तेजी से मशीन सहित भाग गया। उक्त सीवेज निर्माण कार्य में कोई भी जिम्मेदार मौजूद नहीं रहते इसलिए लेबर अपने हिसाब से कार्य करते हैं। उक्त घटना होने पर एक व्यक्ति ने मौके पर आकर कार्य करवा रहे लोगों को फटकार लगाई और नुकसान की भरपाई कराने का आश्वासन भी दिया।
हालांकि बिजली का खंबा और केबल गिरने की जानकारी लगने पर ओ.आई.सी.आनंद त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और दूसरे दिन दूसरा खंबा लगवाकर विद्युत व्यवस्था बहाल करवाई। उन्होंने कहा कि इसकी क्षतिपूर्ति ठेकेदार द्वारा करवाई जाएगी नहीं तो वैधानिक कार्यवाही होगी इस संबंध में प्रोजेक्ट मैनेजर पी. डी.तिवारी ने कहा मुझे आपने बताया है मैं अभी दिखवाता हूं।
खजुराहो सीएमओ बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि इनकी लापरवाही राजनगर तथा खजुराहो दोनों जगह चल रही है,इनको कई बार नोटिस जारी कर चुके हैं कलेक्टर महोदय को भी अवगत करा चुका हूं।
नगरीय क्षेत्र में सीवर लाइन निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा की जा रही थी इस तरह की गंभीर लापरवाही और अनियमितताओं में कोई सुधार नहीं होता तो नगरवासी सामूहिक रूप से वरिष्ठ अधिकारियों के सामने प्रदर्शन करेंगे।
किसानों की मूंग खरीदी बनी विवाद का कारण, एमपी और केंद्र के बीच बढ़ा तनाव
शताब्दीपुरम में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, विधायक ने जताई नाराजगी; JDA अध्यक्ष बोले- नियमों के तहत कार्रवाई
लोकतांत्रिक अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट का जोर, शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बताया जरूरी
वन विभाग में बड़ा बदलाव तय, एक साथ 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों की होगी सेवानिवृत्ति
एंटी पेपर लीक विधेयक के बीच विपक्ष की नई रणनीति, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
जिम्बाब्वे दौरा खत्म, अब शुरू होगा नया चैलेंज! दिसंबर तक टीम इंडिया का फुल शेड्यूल
सैर-सपाटा बना मौत का सफर, रामगढ़ ताल में बोट टकराने से पर्यटक की जान गई
S-400 खरीद पर फिर घमासान, अमेरिका और तुर्की के बीच बढ़ा कूटनीतिक तनाव
100 साल बाद भी गलत नहीं हुआ आइंस्टीन का सिद्धांत, नई खोज ने मचाई हलचल