भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: करो या मरो मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, देखें संभावित प्लेइंग इलेवन!
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कल गुवाहाटी में सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जाएगा. पहले मैच में जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. अब गुवाहाटी में भारतीय टीम की नजरें सीरीज ड्रॉ कराने पर रहेंगी. इस मैच में टीम की प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कप्तान शुभमन गिल के खेलने की संभावना कम नजर आ रही है. ऐसे में उपकप्तान ऋषभ पंत टीम की कमान संभाल सकते हैं.
गिल OUT सुदर्शन IN
कोलकाता टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल को गर्दन में चोट लगी थी. जिसके चलते गिल दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गिल अब टीम को छोड़कर मुंबई लौट चुके हैं और अपनी रिकवरी पर ध्यान देंगे. गिल की जगह साई सुदर्शन को मौका मिल सकता है. साई ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था. साई तीसरे नवंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं.
इसके अलावा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की भी टीम में वापसी हो सकती है. रेड्डी पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में टखने की चोट के चलते बाहर हो गए थे. अब उनकी वापसी टीम के लिए अच्छी खबर हो सकती है. नीतीश टीम को एक भरोसेमंद बल्लेबाज के साथ घातक गेंदबाज का भी ऑप्शन देते हैं. उनकी एंट्री से अक्षर पटेल को बाहर होना पड़ सकता है.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक