सीएम मोहन यादव आयोजित करेंगे हैदराबाद में रोड-शो, निवेशकों को मिलेगा मौका
भोपाल | मध्यप्रदेश में निवेश के लिए राज्य सरकार हर कवायद कर रही है। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के नए अवसर देने के लिए प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ ही एमएसएमई सेक्टर को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। मध्यप्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार कई बड़े आयोजन कर रही है। सेमिनार से लेकर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव हैदराबाद में रोड-शो करने जा रहे हैं। इन्वेस्टर्स को लुभाने और उनसे संवाद करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि हम मध्यप्रदेश को विकास के मामले में नंबर वन राज्य बनाएंगे। इसके लिए सबका सहयोग लेंगे।
सीएम मोहन यादव ने कहा है कि सरकार के लिए यह उद्योग-रोजगार वर्ष है। जीआईएस और रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से मिले सभी निवेश प्रस्तावों में से अब तक हम 8 लाख करोड़ रुपए के अधिक निवेश प्रस्तावों पर ठोस कार्रवाई कर चुके हैं। इनमें से 6 लाख करोड़ रुपए की औद्योगिक इकाइयों के लिए जमीनी काम प्रारंभ हो चुका है।
सीएम मोहन यादव ने बताया कि 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली औद्योगिक इकाइयों का सामूहिक भूमिपूजन किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नया मध्यप्रदेश गढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी कोशिश है कि गरीबों की गरीबी दूर हो और युवाओं को रोजगार मिले, प्रदेश में सुख-समृद्धि आए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक