सांसद खेल महोत्सव को लेकर विरासत होटल में हुई बैठक
25 नवंबर को होगा भव्य उद्घाटन, 10 मंडलों में एक साथ आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं
छतरपुर। शहर के पन्ना रोड स्थित विरासत होटल में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम, खेल महोत्सव के संयोजक सिद्धार्थ शंकर बुंदेला सहित पीटीआई कोच डॉ. अरविंद महलोनिया और अधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक में खेल महोत्सव की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
खेल महोत्सव के संयोजक सिद्धार्थ शंकर बुंदेला ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का भव्य उद्घाटन 25 नवंबर से किया जाएगा। इस वर्ष आयोजन खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कटनी में होगा। बच्चों के आने-जाने की व्यवस्था, ग्राउंड चयन, आवश्यक सुविधाएं, रजिस्ट्रेशन और ठहरने की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी पीटीआई तथा संबंधित टीमों को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि इस बार बड़ी संख्या में बच्चों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया है, जिसके चलते व्यवस्थाओं को और बेहतर तरीके से करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के तहत लगभग 10 मंडलों में एक साथ खेलों का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद प्रतियोगिताएं विधानसभा स्तर तक पहुंचेंगी। हमारा लक्ष्य है कि आयोजन ऐसा हो कि बच्चे हर वर्ष इसका इंतजार करें और उत्साहपूर्वक रजिस्ट्रेशन कराएं। जिन बच्चों का रजिस्ट्रेशन अभी नहीं हुआ है, वे सीधे ग्राउंड पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 30 नवंबर से 25 दिसंबर तक सभी लोकसभा क्षेत्रों में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खो-खो, कबड्डी, रस्साकसी, फुटबॉल, व्हॉलीबॉल सहित अनेक खेलों का आयोजन होगा। साथ ही कीर्तन मंडलियां, कवि सम्मेलन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल किए जाएंगे, ताकि छोटे गांवों के उभरते कलाकारों को मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि जिले के युवा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। जिले की बेटी क्रांति गौड़ इसका उदाहरण है, जो आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रही है। हमारा प्रयास है कि हर गांव के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को इस महोत्सव के माध्यम से आगे बढऩे का अवसर मिले। आगे चलकर खेल महोत्सव को ग्राम पंचायत स्तर तक ले जाने का लक्ष्य है, फिलहाल मंडल स्तर पर आयोजन किए जा रहे हैं। बैठक में चंदला और राजनगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। दोनों विधानसभाओं के लिए संयोजक सिद्धार्थ बुंदेला को जिम्मेदारी सौंपी गई है तथा मंडल स्तर पर टीमों का गठन किया गया है, जो प्रत्येक गांव से खिलाडिय़ों को जोडऩे का कार्य कर रही हैं।
तेजस्वी यादव बोले- भाजपा और RSS संविधान बदलना चाहती हैं
वंदे मातरम् विवाद: मोहन यादव ने मांगा इस्तीफा, बढ़ा राजनीतिक तनाव
छात्र की भावुक अपील ने परीक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
पंचकोशी यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, 5 दिनों तक चलेगा सफर
सामाजिक समरसता का संदेश, आदर्श विवाह में हुई खास पहल
अमेरिका-ईरान बातचीत में नया मोड़, उपराष्ट्रपति का बयान