कुआं में डूबने से मासूम की दर्दनाक मौत
गुमशुदगी के दूसरे दिन मिला 5 वर्षीय अंश का शव
बड़ामलहरा। थाना क्षेत्र बड़ा मलहरा से लगभग पाँच किलोमीटर दूर स्थित महाराजगंज गांव में शुक्रवार को लापता हुए 5 वर्षीय मासूम अंश अहिरवार का शव शनिवार सुबह खेत के कुएं में तैरता हुआ मिला। मासूम की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार अंश अहिरवार पिता कालीचरण अहिरवार शुक्रवार दोपहर अचानक घर से लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजन द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सूचना मिलते ही बड़ामलहरा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की।
शनिवार सुबह जब ग्रामीण कुएं में उतरकर तलाश कर रहे थे, तभी अचानक पानी में लाश तैरती दिखाई दी। तत्काल शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को बड़ा मलहरा सिविल अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों के अनुसार अंश का परिवार खेत पर बने मकान में ही रहता था और कुआं घर के बिल्कुल नजदीक है। प्रारंभिक अनुमान है कि खेलते-खेलते मासूम कुएं के पास पहुंच गया होगा और हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में मासूम की दर्दनाक मौत से गमगीन माहौल बना हुआ है।
हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई