संसार में काम करने की जगह हमारी अंतरात्मा: सीएसपी अरुण कुमार सोनी
पुलिस परिवार में आनंदम सहयोगी प्रशिक्षण संपन्न
छतरपुर। यातायात पुलिस पाठशाला में आनंद विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आनंदम सहयोगी प्रशिक्षण के समापन सत्र को संबोधित करते हुए शहर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी ने कहा कि प्रतिभागियों के फीडबैक सुनकर वह कह सकते हैं कि अल्पविराम खुद में परिमार्जन का एक अच्छा कार्यक्रम है, ऐसे कार्यक्रम निरंतर होते रहने चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम संचालन कर रही आनंद विभाग की टीम लखनलाल असाटी, आशा असाटी, प्रदीप सेन, रामकृपाल यादव, शिवनारायण पटेल, नीलम पांडे तथा नीलम पटेल को इस बात के लिए बधाई दी कि वह प्रतिभागियों को इस बात के लिए राजी कर पाए कि उन्होंने अपने अंदर झांक कर अपनी बुराइयों को देखा और उन्हें सबके सामने बताकर उन्हें सुधारने की दिशा में कदम भी बढ़ाया है।
सीएसपी ने कहा कि संसार में सबसे अधिक काम करने की जरूरत खुद पर है और वहां हमें काम करने की पूरी स्वतंत्रता भी है, अल्पविराम के इस कंटेंट से प्रतिभागियों में तीन दिन में ही सही दिशा और सही सोच विकसित हुई है यही कार्यक्रम की सफलता है।
प्रशिक्षण में लगा कि हम चारदिवारी से बाहर हुए
शिवानी पाठक, रागिनी यादव, सुनीता खन्ना, हर्षिता अहिरवार, मीना, राधा रानी, नीतू यादव, रानू दिवाहलिया, माधवी सेन, आकांक्षा पटेरिया आदि ने प्रशिक्षण उपरांत अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि आनंदम कार्यक्रम के माध्यम से वह खुद के अंदर झांक पाए, खुद की कमियां और अच्छाइयां देख पाए, आनंद की समझ बनी कि दुनिया की चिंता करने की जगह खुद में सुधार करके चीजें ठीक हो सकती हैं, परिवार को और अधिक समय देने पर ध्यान गया, खुद पर फोकस करने में मदद मिली, पहली बार लगा कि हम किसी चार दिवारी में बंद रहते थे उससे बाहर निकल कर रिश्तो को ठीक करना है और बच्चों को समय देकर सक्षम बनाना है, महिला प्रतिभागियों ने कहा कि रिश्तो के लिए सुविधा की जगह संबंध को अधिक ध्यान देने पर ध्यान गया, खुद की बुराइयों को दूर करने की सीख मिली, पहली बार लगा कि मेरा खुद से संपर्क हुआ है, मदद मिलती रहने से भी अधिक महत्वपूर्ण लगा कि दूसरों की भी मदद करनी चाहिए।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन के मार्गदर्शन में संपन्न तीन दिवसीय आनंदम सहयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम में अभिलाषा परिहार, नीलम सिंह, शिवानी पाठक, नैंसी खटीक, रिंकी अहिरवार, सविता यादव, हर्षिता अहिरवार, प्रियंका यादव, राधा रानी, नीतू यादव, सीमा अहिरवार, प्रतीक्षा यादव, सीता रानी, अर्पण राजा परमार, शिल्पी शुक्ला, रिंकी पटेल, माधवी सेन, रानू दिवाहलिया, किरण, दीनू परिहार, पूजा कैथवास, शीलकुमारी राजपूत, सुनीता खन्ना, पूनम बिजौल, लक्ष्मी अहिरवार, सोमती अहिरवार, आकांक्षा पटेरिया, सुषमा अहिरवार, मालती अहिरवार, नीरजा सिंह आदि ने सहभागिता की।
तेजस्वी यादव बोले- भाजपा और RSS संविधान बदलना चाहती हैं
वंदे मातरम् विवाद: मोहन यादव ने मांगा इस्तीफा, बढ़ा राजनीतिक तनाव
छात्र की भावुक अपील ने परीक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
पंचकोशी यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, 5 दिनों तक चलेगा सफर
सामाजिक समरसता का संदेश, आदर्श विवाह में हुई खास पहल
अमेरिका-ईरान बातचीत में नया मोड़, उपराष्ट्रपति का बयान
सुरक्षा बलों की बड़ी जीत, खूंखार नक्सली ने किया सरेंडर