मध्यप्रदेश के 1.52 लाख किसानों को मिलेगा लाभ, CM करेंगे सीधा बैंक ट्रांसफर
भोपाल। मध्य प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भावांतर योजना के तहत राज्य के 1.52 लाख किसानों के खातों में 253 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। देवास में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम 13 नवंबर को 1.33 लाख किसानों के खातों में 233 करोड़ की राशि अंतरित कर चुके हैं।
इंदौर के गौतमपुरा में होगा कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव 26 नवंबर को इंदौर जिले के गौतमपुरा में भावांतर योजना के तहत सोयाबीन उत्पादक किसानों के खातों में राशि जारी करेंगे। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में 10 हजार से ज्यादा किसानों के जुटने की संभावना है।
हर रोज जारी हो रहे मॉडल रेट
भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए मंगलवार (25 नवंबर) को 4277 रुपये प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी परिसर में बेची है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी। मॉडल रेट और न्यूनतम समर्थन मूल्य के भावांतर की राशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है। सोयाबीन का पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
'कॉकरोच आंदोलन' समाप्त, राहुल गांधी ने उठाए सवाल; छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार घिरी
'मेरी बात PM तक पहुंची', शरद पवार ने बताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी
नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधक, युवकों की आपबीती ने उड़ा दिए सभी के होश
सरकार के दावे बनाम हकीकत! 12 साल में किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा?
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत