‘BCCI तय करेगा मेरा भविष्य’, गौतम गंभीर ने दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद रखी राय
क्रिकेट | भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में 408 रन से करारी हाल मिली है. इसके साथ ही टीम ने लगातार दूसरी साल घरेलू टेस्ट सीरीज गवा दी है. इस हार पर बात करते हुए हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस हार का दोष सब पर है और शुरुआत मुझसे होती है |
गौतम गंभीर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार पर सफाई देते हुए आगे कहा, “मैंने पहले भी कहा है कि मुझे ट्रांज़िशन शब्द से नफ़रत है और मैं यहाँ बहाने बनाने नहीं आया हूँ, लेकिन ट्रांज़िशन असल में यही है. युवा खिलाड़ी काम करते हुए सीख रहे हैं. आपको उन्हें समय देना होगा |
भविष्य का फैसला बीसीसीआई के हाथों में
गंभीर ने आगे कहा, “मेरे भविष्य का फैसला BCCI को करना है. लोग इसे भूल जाते हैं. मैं वही आदमी हूँ जिसने इंग्लैंड में रिज़ल्ट हासिल किए थे. बहुत से लोग न्यूज़ीलैंड के बारे में बात करते रहते हैं. मैं वही आदमी हूँ जिसकी लीडरशिप में हमने चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप भी जीता था. यह एक ऐसी टीम है जिसके पास कम एक्सपीरियंस है और हालात बदलने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं |
खिलाड़ियों के मानसिक तनाव बात करते हुए गंभीर ने कहा, “यह देखभाल से आता है. आप ड्रेसिंग रूम और टीम की कितनी परवाह करते हैं. जवाबदेही और गेम की स्थिति सिखाई नहीं जा सकती. हाँ, आप स्किल्स के बारे में बात कर सकते हैं, स्किल्स पर काम कर सकते हैं, मेंटल पहलू पर चर्चा कर सकते हैं. लेकिन जब आप अंदर जाते हैं, तो आपको टीम को खुद से आगे रखना चाहिए |
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
रेबीज का खतरा: खरोंच को हल्के में लेने से किशोरी की जान गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
दुनिया खरीद रही भारतीय हथियार, निर्यात ने बनाया रिकॉर्ड
जावद के इनोवेशन पहुंचे दिल्ली, पीएम मोदी से हुई खास चर्चा