टेंबा बावुमा का धमाका! 25 साल बाद रिकॉर्ड टूटकर फिर बना इतिहास
क्रिकेट | बौना…इस शब्द का इस्तेमाल जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा के लिए किया था. कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में बावुमा को इस शब्द से पुकारने वाले बुमराह ही नहीं बल्कि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी समझ गए होंगे कि बावुमा का सिर्फ कद छोटा है लेकिन उनकी कप्तानी, उनका खेल, उनका प्रदर्शन आसमान से भी ऊंचा है. भारत के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट जीतते ही साउथ अफ्रीका के कप्तान बावुमा ने इतिहास रचा है. उनकी कप्तानी में एक ऐसा कमाल हुआ है जिसके लिए साउथ अफ्रीका 25 सालों से तरस रहा था |
टेंबा बावुमा ने रचा इतिहास
टेंबा बावुमा की कप्तानी में जैसे ही गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका ने टेस्ट मैच जीता, उसके नाम सीरीज भी हो गई और ये जीत भी क्लीन स्वीप वाली रही. आपको बता दें 25 साल के बाद किसी साउथ अफ्रीकी कप्तान ने भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीती है. इससे पहले बावुमा साउथ अफ्रीका को 27 साल बाद आईसीसी टूर्नामेंट जिताने वाले कप्तान भी बने हैं |
अजेय हैं बावुमा
बता दें टेंबा बावुमा अबतक एक भी टेस्ट मैच नहीं हारे हैं. बतौर कप्तान लाल गेंद में वो अजेय हैं. बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने 12 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 11 जीत मिली है. एक मैच ड्रॉ रहा है. भारत में सीरीज जीतकर उन्होंने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया. वैसे भारत में सीरीज जीतने के लिए बावुमा ने गजब रणनीति बनाई थी. उन्होंने पाकिस्तान दौरे पर ना जाकर साउथ अफ्रीका ए की ओर से भारत में सीरीज खेली, वो भारतीय परिस्थितियों को समझे और देखिए कैसे उन्होंने कोलकाता और गुवाहाटी में कमाल कर दिया |
गुवाहाटी में ऐसे जीता साउथ अफ्रीका
गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी कर 489 रन बनाए. सेनुरन मुथुसामी ने 109 और मार्को यानसन ने 93 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी महज 201 रनों पर ढेर हुई. जायसवाल ने 58 रनों की पारी खेली, सुंदर ने 48 रन बनाए. जवाब में मार्को यानसन ने 6 और हार्मर ने 3 विकेट हासिल किए. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट पर 260 रन बनाए और भारतीय टीम दूसरी पारी में सिर्फ 140 रन ही बना सकी. साउथ अफ्रीका ने 408 रनों से जीत दर्ज की. साइमन हार्मर ने सबसे ज्यादा 6 विकेट हासिल किए. केशव महाराज ने 2 विकेट चटकाए |
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
रेबीज का खतरा: खरोंच को हल्के में लेने से किशोरी की जान गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
दुनिया खरीद रही भारतीय हथियार, निर्यात ने बनाया रिकॉर्ड
जावद के इनोवेशन पहुंचे दिल्ली, पीएम मोदी से हुई खास चर्चा