बिजावर के कंजरपुर में आबकारी एवं पुलिस टीम ने पकड़ा कच्ची शराब का जखीरा
शराब की भ_ियां सहित नष्ट किया लाखों का महुआ लाहन, 5 प्रकरण पंजीबद्ध
छतरपुर। म.प्र. में संचालित अवैध मदिरा के संग्रहण, विनिर्माण, विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत शनिवार को पुन: छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग के द्वारा लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं।
जिला आबकारी अधिकारी अमृता जैन के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की टीम एवं पुलिस थाना बिजावर के संयुक्त दल द्वारा बिजावर के ग्राम कंजरपुर स्थित कच्ची मदिरा निर्माण के अवैध डेरा पर उपलंभन की कार्यवाही की गई। जिसमें लगभग 4800 कि.ग्रा. महुआ लाहन और मदिरा निर्माण की भ_ियों को मौके पर नष्ट किया गया। जिसमे संपूर्ण कार्यवाही में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 05 प्रकरण धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध किए गए और कार्यवाही में 55 लीटर हाथभट्टी मदिरा को जब्त किया गया। जब्त मदिरा, महुआ लाहन और मदिरा निर्माण सामग्री की कुल कीमत लगभग 4 लाख 80 हजार रुपए आंकी जा रही है।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सुरंग में मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 10 श्रमिकों की मौत पर पीएम ने जताया शोक