छतरपुर एवं लवकुशनगर में जल संचय अभियान के तहत बोरी बंधान कार्यक्रम सम्पन्न
छतरपुर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित जल संचय अभियान अंतर्गत विकासखंड छतरपुर एवं लवकुशनगर में नवांकुर संस्थाओं द्वारा प्रभावी जल संरक्षण कार्य किए गए। छतरपुर विकासखंड के सेक्टर पडरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत अतरार में नवांकुर संस्था 'वैभव बुंदेलखंड जनहित महिला समितिÓ द्वारा बोरी बंधान का निर्माण किया गया। इस क्रियान्वयन में नगर विकास प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष प्रीति पांडे एवं समिति सदस्य सक्रिय रूप से सहभागी रहे। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अतरार से कृष्ण कांत तिवारी, नितेश तिवारी, रामगढ़ से ओम प्रकाश प्रजापति तथा आदर्श ग्राम गठेवारा से राम अवतार बाजपेई, साथ ही नवांकुर सखियों, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण जनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इसी क्रम में लवकुशनगर विकासखंड के सेक्टर बछौन अंतर्गत ग्राम पंचायत सूरजपुर में नवांकुर संस्था 'ग्राम्या शिक्षा एवं पर्यावरण संवर्धन समिति लवकुशनगरÓ द्वारा बोरी बंधान कार्यक्रम संचालित किया गया। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष कमलेश यादव एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
ब्लॉक समन्वयक अनिल कुमार निगम द्वारा ग्वारघाट स्थित नाले पर बने स्टॉप डेम (जहाँ फाटक नहीं है) में भी बोरी बंधान का कार्य किया गया। इस दौरान नवांकुर संस्था से ज्योतेंद्र त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जल संसाधनों के संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित ये कार्यक्रम स्थानीय जनसहभागिता और सामुदायिक चेतना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।
अशोक मित्तल बने राज्यसभा के डिप्टी लीडर, राघव चड्ढा हटाए गए
CM मोहन यादव का ऐलान, कंबाइन हार्वेस्टर अब बिना टोल के इस्तेमाल होगा
IPL स्टार समीर रिजवी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने खींचा सबका ध्यान
घर पर बनाएं बाजार जैसा सांभर मसाला, स्वाद रहेगा लाजवाब
दतिया विधायक राजेंद्र भारती जमानत पर, FD घोटाले में हुई थी 3 साल की सजा
OBC कोटे पर हाई कोर्ट का सख्त रुख, नियमों पर मुहर
ट्रंप का वार्षिक बयान: ईरान को तबाही, तेल के लिए होर्मुज पर कब्जा का इशारा
टीम से बाहर होने के बाद लिया बड़ा फैसला, रिटायर हुए स्टार खिलाड़ी
हनुमान जन्मोत्सव पर बनाएं ये खास भोग, बजरंगबली होंगे प्रसन्न