टॉर्च आपरेशन के तहत मुजफ्फरनगर में लोगों की जांच, CM योगी ने दिया निर्देश
उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से बसे बाहरी लोगों और संदिग्ध प्रवासियों के सत्यापन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि राज्य में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या अवैध प्रवास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा | इसी क्रम में पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में प्रशासन ने सोमवार रात को सड़क किनारे झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लोगों के बीच विशेष टॉर्च ऑपरेशन चलाया |
रात के समय पुलिस टीम ने इन अस्थायी बस्तियों में पहुंचकर रह रहे लोगों का सत्यापन किया | टीम ने आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों की जांच की, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति बिना वैध दस्तावेजों के जिले में न रह रहा हो |
मुजफ्फरनगर पुलिस पिछले एक महीने से जिले में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चला रही है | घर-घर जाकर किरायेदारों और बाहर से आकर बसे लोगों की जांच के साथ अब पुलिस सड़क किनारे रहने वाले प्रवासी परिवारों की भी पहचान कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि अगर कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से जिले में पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी |
जांच में कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला - पुलिस
इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया- “यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के निर्देश और सहारनपुर डीआईजी के आदेशों के तहत की जा रही है. हमारा लक्ष्य किरायेदारों, बाहरी राज्यों से आकर बसे लोगों और संदिग्ध प्रवासियों का सत्यापन करना है. ऐसे लोग जो यहां बिना अनुमति बसे हैं, या किसी तरह की आपराधिक गतिविधि में शामिल हैं, उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. पिछले एक महीने से यह अभियान लगातार चल रहा है और आगे भी जारी रहेगा |
उन्होंने बताया कि सोमवार रात किए गए सत्यापन में अधिकांश लोग दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों से आकर अस्थायी रूप से बसे हैं और फेरी लगाना, रिक्शा चलाना जैसे काम कर रहे हैं. फिलहाल जांच में कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा |
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव