BJP के दिग्गज परिवार में जुड़ा नया रिश्ता, कथावाचक निधि सारस्वत बनेंगी चिरागवीर की दुल्हन
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की जानी-मानी कथावाचक निधि सारस्वत आज राजनीति से जुड़े प्रतिष्ठित परिवार की बहू बनने जा रही हैं | उनका विवाह कभी बसपा के कद्दावर नेता रहे एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय के साथ संपन्न हो रहा है | यह हाई-प्रोफाइल शादी गाजियाबाद के नायाब वेदांत फार्म्स में भव्यता के साथ आयोजित की जा रही है, जहां सुबह से ही मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ है |
बता दें कि कथावाचक निधि सारस्वत अपनी भक्ति एवं आध्यात्मिक कथाओं के माध्यम से केवल अलीगढ़ ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश के कई शहरों में अपनी पहचान बना चुकी हैं. कोमल वाणी, प्रभावशाली शैली और आध्यात्मिक संदेशों के कारण वह युवाओं में भी खासा लोकप्रिय चेहरा हैं. दूसरी ओर, दूल्हे चिरागवीर उपाध्याय का परिवार राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहा है |
कद्दावर मंत्रियों में होती थी रामवीर उपाध्याय की गिनती
स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय बसपा शासनकाल में प्रभावशाली मंत्री रहे और उनका राजनीतिक प्रभाव हाथरस, अलीगढ़ सहित पश्चिमी यूपी के बड़े हिस्से में रहा है. हालांकि बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए और तब से उनका परिवार बीजेपी से ही जुड़ा है. उनके बेटे चिरागवीर उपाध्याय भी बीजेपी के साथ अपने राजनीतिक करियर को आगे बढ़ा रहे हैं |
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था शादी का कार्ड
ऐसे में दोनों परिवारों का यह रिश्ता इन दिनों चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है. शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे लोग बड़ी दिलचस्पी के साथ साझा कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, निधि सारस्वत अलीगढ़ के सासनी गेट सारस्वत क्षेत्र में रहती हैं, जबकि चिरागवीर उपाध्याय हाथरस जिले के प्रतिष्ठित उपाध्याय परिवार से ताल्लुक रखते हैं |
शादी समारोह में किए गए विशेष इंतजाम
शादी समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख राजनीतिक चेहरे, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और निधि के कथा-श्रवणकर्ता भी शामिल हो रहे हैं. सुरक्षा और आयोजन को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं | यह कहा जा सकता है कि यह विवाह न केवल दो दिलों का मिलन है, बल्कि दो प्रमुख सामाजिक-राजनीतिक परिवारों के जुड़ाव का एक खास अवसर भी बन गया है |
निधि के भजनों को पसंद करते हैं लोग
ये भी बता दें कि निधि सारस्वत के भजनों को जया किशोरी की तरह ही लोग पसंद करते हैं |मैं राधावल्लभ की, भजो रे मन गोविंदा जैसे गीतों से निधि ने काफी लोकप्रियता हासिल की है. निधि को विदेश में कई सम्मान भी मिल चुका है. यूके संसद की ओर से उन्हें अंतर्राष्ट्रीय भगवतगीता विद्वान पुरस्कार, लंदन के मेयर की ओर से सद्भाव पुरस्कार और भारत में राइजिंग डॉटर्स ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है |इसके साथ ही निधि एक फाउंडेशन के साथ भी जुड़ी हैं, जो विकलांग लोगों के लिए कार्यरत है |
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव