MP Electricity Alert: नए साल में बिजली के दाम बढ़ने की संभावना, जनता की चिंता बढ़ी
नए साल में मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को झटका लगने लगने वाला है. साल 2026 की शुरुआत विद्युत दरों में बढ़ोतरी के साथ हो सकती है. बिजली उत्पादन कंपनियों ने मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के सामने बिजली की दरों में 10 फीसदी के इजाफे की मांग रखी है |
लाइन लॉस के कारण घाटे में हैं कंपनियां
मध्य प्रदेश विद्युत उत्पादन कंपनी ने मंगलवार (9 दिसंबर) को एमपी इलेक्ट्रिसिटी रेग्यूलेटरी कमीशन में एक याचिका दायर की थी. लाइन लॉस के कारण होने वाले घाटे को देखते हुए कंपनियों ने बिजली दरों में बढ़ोतरी की मांग की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग कंपनी के प्रस्ताव पर विचार करने के बाद आमजनों से आपत्तियां बुलवाएगा. सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में पहली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी. इस प्रस्ताव के संबंध में लोगों से सुझाव, आपत्ति और मत लिया जाएगा. हालांकि अभी तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है |
पिछली बार एक अप्रैल को बढ़े थे दाम
बिजली की दरों में बढ़ोतरी हर साल 1 अप्रैल से होती है. आठ महीने बिजली के दाम बढ़ाए गए थे. बिजली कंपनियों ने चार हजार करोड़ का घाटा बताते हुए टैरिफ की दरों में 7.52 फीसदी वृद्धि की मांग रखी थी. विद्युत नियामक आयोग ने इसे खारिज करते हुए केवल 3.46 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. इस वृद्धि के बाद घरेलू कैटेगरी के बिजली टैरिफ में 19 पैसे प्रति यूनिट, गैर घरेलू में 20 पैसे प्रति यूनिट और कृषि टैरिफ में 7 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़े. कमीशन ने फिक्स चार्ज में भी इजाफा किया था. इसके चलते उपभोक्ताओं को पिछले साल की तुलना में अधिक भुगतान करना पड़ रहा है |
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक