जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन
28 खंडपीठों के माध्यम से सैकड़ों प्रकरणों का हुआ निराकरण
छतरपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के आदेश के परिपालन में एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन में 13 दिसम्बर 2025 को जिला न्यायालय छतरपुर सहित जिले की समस्त तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में बड़ी संख्या में पक्षकारों को लाभ मिला तथा विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निराकरण किया गया।
नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला न्यायालय एवं तहसील न्यायालयों में कुल 28 खंडपीठों का गठन किया गया। इनमें 11 खंडपीठ जिला स्तर पर एवं 17 खंडपीठ तहसील स्तर पर गठित की गईं। इन खंडपीठों द्वारा सिविल, आपराधिक, मोटर दुर्घटना दावा (क्लेम), वैवाहिक विवाद सहित न्यायालयों में लंबित समस्त राजीनामा योग्य प्रकरणों का निपटारा किया गया। लोक अदालत के दौरान विद्युत विभाग, नगरपालिका, बैंक, वित्तीय संस्थान, ऋण संबंधी प्रकरणों एवं दूरसंचार विभाग से संबंधित प्री-लिटिगेशन एवं न्यायालय में लंबित मामलों का भी राजीनामा के माध्यम से निराकरण किया गया, जिससे पक्षकारों को समय व धन की बचत हुई।
इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश उपेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राजेश देवलिया ने लोक अदालत स्थल का भ्रमण किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोक अदालत के माध्यम से त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की। नेशनल लोक अदालत में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही और उन्होंने आपसी समझौते के माध्यम से विवादों के समाधान को प्राथमिकता देते हुए इस वैकल्पिक न्याय प्रणाली का लाभ उठाया।
राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर