बेंगलुरु में पालतू मैकॉ को बचाना पड़ा भारी, मालिक की ऐसे चली गई जान
गिरिनगर: बेंगलुरु (Bengaluru) के गिरिनगर इलाके (Girinagar Area) में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा (Tragic Accident) हो गया. अपने पालतू मैकॉ (Pet Macaw) तोते को बचाने की कोशिश में 32 वर्षीय युवक की हाई-वोल्टेज करंट लगने से मौत हो गई. यह घटना सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच की बताई जा रही है.
मृतक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है. अरुण वाहन नंबर प्लेट बनाने का व्यवसाय करते थे. परिवार के मुताबिक, उनका पालतू मैकॉ सुबह घर से उड़कर पास ही लगे एक बिजली के खंभे पर जा बैठा, जहां से हाई-टेंशन तार गुजर रहा था.
तोते को नीचे उतारने के लिए अरुण पास की एक कंपाउंड दीवार पर चढ़ गए. उन्होंने स्टील का पाइप लेकर तोते को हटाने की कोशिश की. इसी दौरान पाइप का संपर्क हाई-वोल्टेज बिजली तार से हो गया, जिससे अरुण को तेज करंट लग गया. करंट लगते ही अरुण संतुलन खो बैठे और दीवार से नीचे गिर पड़े. मौके पर मौजूद लोग और परिवार के सदस्य तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे.
अरुण को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. गिरिनगर पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मृत्यु का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.
राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर