बड़ी खबर: 1000 पन्नों के चालान में हर पेज पर 'बम'! जयचंद कोशले के करोड़ों के 'व्हाट्सएप लेनदेन' का कच्चा-चिट्ठा कोर्ट में पेश
CG Coal Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित कथित अवैध कोल लेवी वसूली मामले में आरोपी जयचंद कोसले के खिलाफ सोमवार को रायपुर की विशेष न्यायालय में 1,000 पेज का चार्जशीट पेश किया गया. जयचंद कोसले फिलहाल केन्द्रीय जेल रायपुर में बंद है.
जयचंद कोशले के खिलाफ चालान पेश
EOW और ACB की जांच के अनुसार जयचंद कोसले उर्फ जय तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के अधीनस्थ रहते हुए निज सहायक के रूप में पदस्थ था. अवैध कोल लेवी वसूली से प्राप्त भारी नकद राशि का वास्तविक रिसीवर और मध्यस्थ वही था. जिसके खिलाफ 1000 पन्नों का चालान पेश किया गया है.
वॉट्सएप पर करोड़ों की लेनदेन समेत हुए कई खुलासे
जब्त डायरी में ‘जय’ नाम से दर्ज सभी एंट्रियां जयचंद कोसले और सौम्या चौरसिया से संबंधित बताई जा रही है. आरोप है कि इससे अवैध लेन-देन की पुष्टि होती है. वह रकम की रिसीविंग, कस्टडी और ट्रांसफर की पूरी श्रृंखला में अहम कड़ी रहा.
जयचंद कोसले ने सौम्या चौरसिया के निर्देश पर सूर्यकांत तिवारी के निवास सहित अन्य स्थानों से रकम रिसीव कर, उसे मनीष उपाध्याय या सौम्या चौरसिया की ओर से बताए गए व्यक्तियों तक पहुंचाया. इस तरह उसने करीब 7 से 8 करोड़ रुपये अवैध रूप से सौम्या चौरसिया के लिए प्राप्त किए.
चैट्स ने खोली पोल
जांच में सूर्यकांत तिवारी और अन्य आरोपियों के मोबाइल से डिजिटल साक्ष्य, व्हाट्सएप ग्रुप चैट्स और रियल-टाइम एंट्रियां मिलने की बात कही गई है, आरोप है कि इनमें ‘जय’ के नाम से कई प्रविष्टियां दर्ज हैं.
अमृत भारत ट्रेनों से बदलेगी MP की तस्वीर, कई जिलों को मिलेगा सीधा लाभ
पारा चढ़ते ही शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला—स्कूलों में जल्दी छुट्टियां
अवैध पटाखा और LPG गोदामों की जांच के लिए कमेटी गठित
“तृणमूल से मुक्ति ही विकास का रास्ता”—दमदम में पीएम मोदी का बयान
स्वस्थ जीवन का संदेश: जबलपुर रेल मंडल में पोषण कार्यक्रम आयोजित
फैसले से अन्य कर्मचारियों को भी मिल सकती है राहत
महिला वोट प्रतिशत बढ़ने से बदल सकता है समीकरण
बीजेपी पर बरसीं ममता, बोलीं- बंगाल के बाद दिल्ली पर नजर
गर्मी में सफर बना मुश्किल, 16 घंटे देरी से चल रहीं स्पेशल ट्रेनें