अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में दिखेगा डायनासोर का अंडा, भोपाल बनेगा आकर्षण का केंद्र
भोपाल | भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 17 दिसंबर से 11वां अंतर्राष्ट्रीय वन मेला शुरू हो रहा है. इस मेले का शुभारंभ सीएम मोहन यादव करेंगे. इस मेले संस्कृति, पर्यावरण और विज्ञान का अनोखा संगम देखने को मिलेगा. इसके साथ ही विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनी और साज-सज्जा का सामान देखने को मिलेगा |
पृथ्वी की संरचना से लेकर डायनासोर का अंडा
अंतर्राष्ट्रीय वन मेला में एप्को द्वारा ग्रीन फुटप्रिंट लगाया जा रहा था. इसके माध्यम से आम लोग जान सकेंगे कि दिन प्रतिदिन की आदतों के कारण पर्यावरण को कितना नुकसान हो रहा है. ये कियोस्क मिशन लाइफ के सात विषयों पर आधारित है, इनमें सेव वाटर, सेव एनर्जी, वेस्ट रिड्यूस, ई-वेस्ट रिड्यूस, सिंगल यूज प्लास्टिक, फूड सिस्टम और हेल्दी लाइफस्टाइल है. इस मेले में पृथ्वी की संरचना से लेकर डायनासोर और उसके अंडे की प्रतिकृति देखने को मिलेगी |
देसी व्यंजनों का जायका
इस मेले में आने वाले लोग मध्य प्रदेश के स्थानीय, जनजातीय और देसी व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे. मेले में 26 फूड स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें अलीराजपुर का दालपानिया, बांधवगढ़ की गोंडी व्यंजन का स्वाद मिलेगा. आयुर्वेदिक कॉलेज स्टॉल लगाते हुए बताएंगे कि व्यंजन से कैसे सेहत का ख्याल रखा जा सकता है|
200 से ज्यादा चिकित्सक मौजूद रहेंगे
मेले में लघु वनोपज एवं औषधीय पौधों के क्षेत्र की गतिविधियों, उत्पादों एवं अवसरों को प्रदर्शित करने एवं इससे जुड़े संग्राहकों, उत्पादकों, व्यापारियों, उद्यमियों, वैज्ञानिकों, प्रशासकों और नीति निर्धारकों के बीच चर्चा स्थापित करने के लिए मंच उपलब्ध रहेगा. वन मेले में 200 आयुर्वेदिक पद्धति के चिकित्सक एवं विशेषज्ञ निशुल्क चिकित्सीय परामर्श देंगे |
अमृत भारत ट्रेनों से बदलेगी MP की तस्वीर, कई जिलों को मिलेगा सीधा लाभ
पारा चढ़ते ही शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला—स्कूलों में जल्दी छुट्टियां
अवैध पटाखा और LPG गोदामों की जांच के लिए कमेटी गठित
“तृणमूल से मुक्ति ही विकास का रास्ता”—दमदम में पीएम मोदी का बयान
स्वस्थ जीवन का संदेश: जबलपुर रेल मंडल में पोषण कार्यक्रम आयोजित
फैसले से अन्य कर्मचारियों को भी मिल सकती है राहत
महिला वोट प्रतिशत बढ़ने से बदल सकता है समीकरण
बीजेपी पर बरसीं ममता, बोलीं- बंगाल के बाद दिल्ली पर नजर
गर्मी में सफर बना मुश्किल, 16 घंटे देरी से चल रहीं स्पेशल ट्रेनें