गौ-मांस तस्करी पर हंगामा, भोपाल में बजरंग दल ने लिया सख्त कदम
भोपाल | राजधानी भोपाल में गौ मांस तस्करी के आरोप को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया. हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बयान देते हुए कहा कि एक ट्रक के जरिए करीब 25 टन गौ मांस की तस्करी की जा रही थी. उन्होंने आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की मांग की है. तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों पर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो हिंदू समाज सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा. उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने और पूरे तंत्र की सर्जरी करने की बात कही |
बजरंग दल ने पकड़ा ट्रक
चंद्रशेखर तिवारी ने दावा किया कि यह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पकड़ी गई आठवीं गौ तस्करी की घटना है. उन्होंने कहा कि राजधानी भोपाल में जानबूझकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और हिंदू समाज को अपमानित करने का काम किया जा रहा है, जिसे हिंदू समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा |
बजरंग दल ने ट्रक में की ताेड़फोड़
इधर, भोपाल में गौ मांस तस्करी को लेकर बजरंग दल ने एक ट्रक को पकड़कर भारी हंगामा किया. जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में कंट्रोल रूम के सामने ट्रक को घेर लिया गया. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ट्रक में तोड़फोड़ की और जमकर नारेबाजी की. ट्रक का नंबर उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है. कार्यकर्ता ट्रक पर चढ़कर नारे लगाते नजर आए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की गई |
राशिफल 22 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब सिर्फ दर्शन, मोबाइल और शूटिंग पर प्रतिबंध
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल में जीत हमारी”—दिलीप घोष का आत्मविश्वास, BJP पर जताया भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर