बस के पहिए के नीचे आने से बुजुर्ग गंभीर घायल
चालक की गलती से हुआ दर्दनाक हादसा
छतरपुर। जिले के बिजावर क्षेत्र में एक निजी बस के चालक की घोर लापरवाही ने एक बुजुर्ग को जीवन भर की अपंगता की कगार पर पहुँचा दिया है। दवाई लेकर अपने गांव लौट रहे एक 70 वर्षीय वृद्ध उस समय हादसे का शिकार हो गए जब वे बस से उतर ही रहे थे और चालक ने बिना किसी संकेत या सावधानी के वाहन को अचानक आगे बढ़ा दिया। इ
जानकारी के मुताबिक बिजावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई इस दुर्घटना में बेरखेड़ी गांव के निवासी नाथूराम दुबे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। नाथूराम दुबे बिजावर से उपचार कराकर ओम साई राम बस से वापस अपने गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में कंडक्टर मौजूद नहीं था, जिसके कारण यात्रियों के उतरने की निगरानी नहीं हो पाई। जैसे ही नाथूराम बस से उतरने लगे, चालक ने लापरवाही बरतते हुए बस की गति बढ़ा दी, जिससे वे संतुलन खोकर सीधे पहिए के नीचे आ गए। हादसे में उनके दोनों हाथ तीन जगहों से फ्रैक्चर हो गए हैं और एक पैर इस कदर कुचल गया है कि डॉक्टरों ने उसे काटने की आशंका जताई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
अमित शाह का मोडाकुरिचि में शक्ति प्रदर्शन, डीएमके सरकार पर बोला तीखा हमला
महिला आरक्षण बिल सिर्फ ध्यान भटकाने की कोशिश: अखिलेश यादव
कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग