नौगांव तोरण द्वार हादसे पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, भ्रष्टाचार की जांच और मुआवजे की मांग
नौगांव। पिछले दिनों नगर पालिका परिषद द्वारा निर्माणाधीन तोरण द्वार के दौरान हुए दर्दनाक हादसे ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस घटना में हुई जनहानि को लेकर सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए प्रशासन को घेरा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष गगन यादव और पूर्व विधायक नीरज दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुँचकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने इस पूरी घटना को निर्माण कार्यों में बरती जा रही लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा करार दिया है।
ज्ञापन सौंपते हुए जिला अध्यक्ष गगन यादव ने प्रशासन से मांग की है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार के एक सदस्य को तत्काल सरकारी नौकरी प्रदान की जाए और परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए। यादव ने जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इनकी निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने विशेष रूप से नौगांव नगर पालिका और हरपालपुर नगर पंचायत में पदस्थ इंजीनियर गगन सूर्यवंशी के कार्यकाल में हुए तमाम सिविल और इलेक्ट्रिक कार्यों की विस्तृत जांच कराने पर जोर दिया, ताकि भ्रष्टाचार की परतों को खोला जा सके। पूर्व विधायक नीरज दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पीडि़त परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी। इस दौरान वरिष्ठ नेता संजय अग्निहोत्री, सामंत सिंह, अरविंद यादव सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
'कॉकरोच आंदोलन' समाप्त, राहुल गांधी ने उठाए सवाल; छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार घिरी
'मेरी बात PM तक पहुंची', शरद पवार ने बताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी
नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधक, युवकों की आपबीती ने उड़ा दिए सभी के होश
सरकार के दावे बनाम हकीकत! 12 साल में किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा?
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत