Jabalpur News: लोकायुक्त रिश्वत कांड की मूल फाइल गुम, हाईकोर्ट की सख्त फटकार
Jabalpur News: जबलपुर में लोकायुक्त से जुड़े एक रिश्वत कांड की मूल फाइल गुम होने के मामले ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। इस गंभीर लापरवाही पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए लोकायुक्त संगठन की कार्यप्रणाली पर तीखी टिप्पणी की है। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल और न्यायमूर्ति विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने इस मामले को बेहद गंभीर मानते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं।
हाईकोर्ट ने पुलिस महानिदेशक, विशेष पुलिस स्थापना (लोकायुक्त), भोपाल को आदेश दिया है कि मामले में तत्कालीन प्रभारी डीएसपी पर एफआईआर दर्ज कराई जाए और तीन दिन के भीतर पूरी रिपोर्ट रजिस्ट्रार के समक्ष पेश की जाए। अदालत ने साफ कहा कि रिश्वत जैसे संवेदनशील मामलों में इस तरह की लापरवाही न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करती है।
यह मामला क्लर्क अनिल कुमार पाठक द्वारा दायर आपराधिक पुनरीक्षण याचिका से जुड़ा है। लोकायुक्त टीम ने 26 अगस्त 2019 को अनिल कुमार पाठक को एक कर्मचारी से 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। यह प्रकरण फिलहाल ट्रायल कोर्ट में लंबित है। ट्रायल कोर्ट ने 17 अक्टूबर 2023 को आवाज के नमूनों से संबंधित दस्तावेजों को रिकॉर्ड पर लेने के आदेश दिए थे।
सुनवाई के दौरान जब लोकायुक्त की ओर से यह जानकारी दी गई कि मामले की मूल फाइल गुम हो चुकी है, तो हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और लोकायुक्त एसपी को तलब किया। अदालत के आदेश पर विशेष पुलिस स्थापना, जबलपुर की एसपी अंजुलता पटले कोर्ट में उपस्थित हुईं।
एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तत्कालीन प्रभारी डीएसपी एवं निरीक्षक ऑस्कर किंडो ने फाइल गुम होने की गलती स्वीकार की है। इसके बाद डिवीजन बेंच ने स्पष्ट निर्देश देते हुए संबंधित प्रभारी डीएसपी पर एफआईआर दर्ज करने को कहा। इस फैसले को लोकायुक्त मामलों में जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक