एसपी की सख्ती से हिला पुलिस महकमा, बड़े स्तर पर फेरबदल
रायपुर|यूपी के बहराइच जिले में एसपी रामनयन सिंह के ऐक्शन से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया है। एसपी ने कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए कर्तव्य परायणता में शिथिलता बरतने पर तत्काल प्रभाव से मटेरा थानाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप बौद्ध, दरोगा विशाल जायसवाल, सिपाही अवधेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। देहात कोतवाली की रायपुर राजा पुलिस चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह को मटेरा थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी रामनयन सिंह के कड़े तेवर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।एसपी रामनयन सिंह ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में तबादले किए हैं। आदेश के तहत उप निरीक्षक पूर्णेश नारायण पांडे को प्रभारी चौकी कस्बा नानपारा से हटाकर चौकी रायपुर राजा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, कामेश्वर राय को चौकी दरगाह शरीफ से चौकी कस्बा नानपारा भेजा गया है।इसके अलावा अभय पांडे को थाना हरदी से थाना विशेश्वरगंज, विजय कुमार गुप्ता को कोतवाली नगर से थाना मटेरा, रौशनी वर्मा को थाना हुजूरपुर से थाना रामगांव स्थानांतरित किया गया है। रवि यादव को यातायात सर्किल नगर से यातायात नानपारा तथा रौशन सिंह को थाना जरवल रोड से फील्ड यूनिट शाखा में भेजा गया है।41 महिला एवं पुरुष आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव इसके साथ ही एसपी रामनयन सिंह ने 41 महिला एवं पुरुष आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों व कर्मचारियों को शीघ्र अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक