IND vs NZ: घर में क्यों हारी टीम इंडिया? कप्तान शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक
IND vs NZ: भारतीय टीम के लिए ‘गंभीर युग’ की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. पहले टेस्ट सीरीज और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली हार ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. रविवार को इंदौर में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रनों से हराकर 37 साल बाद भारतीय सरजमीं पर वनडे सीरीज जीतने का सूखा खत्म किया.
हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “पहले मैच के बाद, 1-1 से बराबरी पर आने के बाद, जिस तरह से हम खेले – थोड़ा निराशा हुई. कई ऐसे एरिया हैं जिनमें सुधार की ज़रूरत है. कुछ एरिया ऐसे हैं जिन पर हमें पीछे मुड़कर देखना होगा, सोचना होगा और बेहतर करना होगा.”
“योजनाओं पर अमल नहीं हुआ”- गिल
सीरीज गंवाने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने किसी व्यक्तिगत खिलाड़ी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन टीम के सामूहिक प्रदर्शन पर चिंता जताई. गिल के अनुसार सीरीज 1-1 की बराबरी पर होने के बाद निर्णायक मैच में जिस जज्बे की जरूरत थी, वह गायब दिखा.
टीम ने अहम मौकों पर पुरानी गलतियां दोहराईं, विशेषकर टॉप-ऑर्डर का जल्दी आउट होना और कमजोर फील्डिंग भारत को भारी पड़ा. गिल ने साफ कहा कि टीम को अब पीछे मुड़कर देखना होगा और उन क्षेत्रों में सुधार करना होगा जहां वे बार-बार पिछड़ रहे हैं.
न्यूजीलैंड की ‘बी-टीम’ ने दिखाया दम
न्यूजीलैंड की इस जीत ने सभी को हैरान कर दिया क्योंकि उनके पास मिचेल सैंटनर और रचिन रवींद्र जैसे अनुभवी खिलाड़ी नहीं थे. गिल ने स्वीकार किया कि कीवी टीम के बल्लेबाजों ने अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदला और वे मैदान पर भारत से कहीं बेहतर साबित हुए.
'ऐसे हालात पहले नहीं देखे…' पापोन ने असम बाढ़ पर साझा किया दर्द, की सहयोग की अपील
पानी की हर बूंद पर संघर्ष, टेक्सास में उद्योग बनाम आम जनता की बहस तेज
वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा पर वीवीएस लक्ष्मण का भरोसा, लेकिन टीम मैनेजमेंट को किया आगाह
परीक्षाओं में पारदर्शिता पर जोर, पेपर लीक रोकने वाला बिल आज संसद में
प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाने पर श्रीलेखा मित्रा पर FIR, जानिए कौन हैं और क्या दी सफाई
ओरछा के जहांगीर महल का नाम बदलेगा या नहीं? मुख्यमंत्री के बयान के बाद उठे कई सवाल
स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर MBBS इंटर्न डॉक्टरों का संघर्ष जारी, भोपाल में अनिश्चितकालीन आंदोलन
शेयर बाजार ने ली राहत की सांस, शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए 2 दमदार दांव
भरत तिवारी केस: परिवार का आरोप—'न्याय दिलाने का दावा कर प्रचार का दबाव बनाया'
हाई कोर्ट की सख्ती! अनुज शर्मा से जुड़े मॉर्फ वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के निर्देश