‘सम्मान नहीं दे सकते तो बुलाया मत करो…’, कुर्मी समाज के कार्यक्रम में भड़के भूपेश बघेल, जानें पूरा मामला
CG News: बालोद जिले के सरदार पटेल मैदान में कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल भड़क गए. उन्होंने कह दिया कि सम्मान नहीं दे सकते तो बुलाया मत करो….
‘सम्मान नहीं दे सकते तो बुलाया मत करो’ – भूपेश बघेल
इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद समाज के पदाधिकारियों ने भूपेश को रोकते हुए कहा कि यह सामाजिक मंच है, यहां राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा नहीं होनी चाहिए. इस पर भूपेश बघेल भड़क गए और कहा कि वे किसानों के हित की बात कर रहे थे, इसमें राजनीति कैसे आ गई.
उन्होंने कहा, इतनी तकलीफ होती है तो मुझे बुलाया ही क्यों गया. दूसरे दल के जो लोग बैठे है, उन्हें मिर्ची लग रही है उन्हें कुछ नहीं बोल सकता. भूपेश ने संबोधन समाप्ति के बाद स्पष्ट किया कि जिन्हें उनकी बात से तकलीफ हो रही होगी, उनके लिए वे खेद व्यक्त नहीं करते। उन्होंने समाज को नसीहत देते हुए कहा कि अगर किसी को किसी कार्यक्रम में बुलाया जाता है तो सम्मान देना सीखें और अगर सम्मान नहीं दे सकते तो बुलाया ही न करें.
BJP सरकार पर निशाना साधा
मंच से भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने धान खरीदी में किसानों को हो रही समस्या पर बात रखते हुए कहा कि 30 करोड़ का धान चूहे खा गए, बालोद में ट्रक गायब हो जा रहा है, जो पांच दिन बाद जंगल में मिल रहा है. ये सरकार चारों तरफ से फेल है। मीडिया से चर्चा करते हुए कहा किये धान खरीदी तय समय पर पूरा नहीं हो पाएगा, 30 प्रतिशत किसानों का धान बचेगा। सरकार किसानों को कमजोर करना चाहती है.
'ऐसे हालात पहले नहीं देखे…' पापोन ने असम बाढ़ पर साझा किया दर्द, की सहयोग की अपील
पानी की हर बूंद पर संघर्ष, टेक्सास में उद्योग बनाम आम जनता की बहस तेज
वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा पर वीवीएस लक्ष्मण का भरोसा, लेकिन टीम मैनेजमेंट को किया आगाह
परीक्षाओं में पारदर्शिता पर जोर, पेपर लीक रोकने वाला बिल आज संसद में
प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाने पर श्रीलेखा मित्रा पर FIR, जानिए कौन हैं और क्या दी सफाई
ओरछा के जहांगीर महल का नाम बदलेगा या नहीं? मुख्यमंत्री के बयान के बाद उठे कई सवाल
स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर MBBS इंटर्न डॉक्टरों का संघर्ष जारी, भोपाल में अनिश्चितकालीन आंदोलन
शेयर बाजार ने ली राहत की सांस, शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए 2 दमदार दांव
भरत तिवारी केस: परिवार का आरोप—'न्याय दिलाने का दावा कर प्रचार का दबाव बनाया'
हाई कोर्ट की सख्ती! अनुज शर्मा से जुड़े मॉर्फ वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के निर्देश