भिलाई होटल कारोबारी की अवैध गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को 1 लाख मुआवजा देने का आदेश
छत्तीसगढ़ : हाईकोर्ट ने Bhilai illegal arrest मामले में पुलिस और प्रशासन की गंभीर लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य सरकार को पीड़ित को एक लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद दोषी पुलिस अधिकारियों से यह राशि वसूली जा सकती है। इस मामले को मानवाधिकारों और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का गंभीर उल्लंघन बताते हुए हाईकोर्ट ने पुलिस कार्रवाई पर सख्त टिप्पणी की।
मामला भिलाई के अवंतीबाई चौक निवासी आकाश कुमार साहू से जुड़ा है, जो लॉ स्टूडेंट होने के साथ-साथ कोहका क्षेत्र में होटल का संचालन करते हैं। आकाश साहू ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पुलिस कार्रवाई को अवैध और असंवैधानिक बताया था। उन्होंने कहा कि होटल पूरी तरह पंजीकृत और वैध लाइसेंस के साथ संचालित था।
याचिका के अनुसार 8 सितंबर 2025 को पुलिस अधिकारी होटल पहुंचे और ठहरे लोगों से पूछताछ के नाम पर रजिस्टर और पहचान दस्तावेजों की जांच शुरू की। आरोप है कि बिना महिला पुलिसकर्मी के एक कमरे में जबरन प्रवेश किया गया और होटल स्टाफ से दुर्व्यवहार किया गया। बाद में पुलिस ने कर्मचारियों पर चोरी का झूठा आरोप लगाया और होटल मैनेजर की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की।
जब होटल मालिक आकाश साहू मौके पर पहुंचे, तो पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की और विरोध करने पर उन्हें जबरन हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने दावा किया कि वे एक गुमशुदा लड़की की तलाश में थे और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर कार्रवाई की गई।
हाईकोर्ट ने पाया कि याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई संज्ञेय अपराध दर्ज नहीं था और महज संदेह के आधार पर गिरफ्तारी संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है। कोर्ट ने एसडीएम की भूमिका पर भी नाराजगी जताई और सभी आपराधिक कार्यवाहियों को निरस्त कर दिया। साथ ही पुलिस को मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश