टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहला मैच खेलते ही चमकी नेपाल की किस्मत, मिला सबसे बड़ा ऑफर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच जारी है, जिसमें रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल और इंग्लैंड के बीच एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया. भले ही नेपाल की टीम अपना पहला मुकाबला नहीं जीत पाई हो, लेकिन इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीम को उसने कड़ी टक्कर देकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस रोमांचक मुकाबले में नेपाल ने अंत तक संघर्ष किया और सिर्फ चार रन से मैच गंवाया. नेपाल की इस दमदार परफॉर्मेंस के बाद टीम को एक ऐसा ऑफर मिला, जिसे उनके क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा ऑफर माना जा रहा है.
नेपाल को मिला बड़ा ऑफर
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इसी कड़ी दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज और दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज रहे डेल स्टेन ने नेपाल के प्रदर्शन से प्रभावित होकर उन्हें कोचिंग और मेंटरशिप की इच्छा जताई है.
क्या नेपाल को कोचिंग देगा ये गेंदबाज?
आपको बता दें, इंग्लैंड के खिलाफ नेपाल के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर पूर्व दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन ने सोशल मीडिया पर नेपाल की जमकर तारीफ की है. स्टेन ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि अगर भविष्य में टीम को उनकी जरूरत पड़े, तो वह अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं. स्टेन का यह बयान नेपाल क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि वह अपने समय के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाते रहे हैं.
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड और नेपाल के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन बनाए. 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल अंत तक डटी रही लेकिन फिर उन्हें 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मैच का परिणाम आखिरी गेंद पर निकल सका.
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव