सोनम कपूर की गोद भराई में दिखी सनातन धर्म के 'सीमन्तोन्नयन' परंपरा की झलक, अभिनेत्री ने बताया महत्व
अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। आठ फरवरी को अभिनेत्री की गोदभराई की रस्म हुई। इसमें परिवार के लोगों के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। सोनम कपूर ने इस रस्म का वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने गोदभराई की रस्म के बारे में बताया है।करीना से भूमि तक, सोनम कपूर की गोदभराई में पहुंचे सितारे, डैशिंग लुक में नजर आए नाना अनिल कपूर, वीडियो वायरल
बॉलीवुड
सोनम कपूर ने शेयर किया वीडियो
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर गोदभराई रस्म का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार के कई सदस्य सोनम की गोद भराई कर रहे हैं। सोनम कपूर की गोद भराई के वक्त सनातन धर्म की परंपरा 'सीमन्तोन्नयन' निभाई गई। उन्होंने इसके महत्व के बारे में बताया है।
सोनम ने रस्म के महत्व के बारे में बताया
सोनम ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'सीमन्तोन्नयन, सनातन धर्म के सोलह पवित्र गर्भ संस्कारों में से तीसरा संस्कार है। यह मां और उसके गर्भ में पल रहे जीवन का सम्मान करता है। भारत के कई हिस्सों में इसे गोद भराई, श्रीमंत, दोहले जेवन, शाद, सीमांतम, वालाईकप्पू, सीमांत, पुलिकुड़ी और सदाबक्शन के नाम से जाना जाता है। नाम बदल सकते हैं लेकिन उत्सव वही रहता है।'
आसमान छू रहीं दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा वर्ल्ड टूर' के टिकट की कीमतें, 11 हजार से हो रही शुरुआ
सोनम ने कब किया प्रेग्नेंसी का एलान?
ख्याल रहे कि सोनम कपूर ने 20 नवंबर 2025 को प्रेग्नेंसी का एलान किया था। सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से 2018 में शादी की थी। अगस्त 2022 में कपल ने पहली संतान के रूप में बेटे वायु का स्वागत किया था। अब यह खूबसूरत जोड़ी अपनी दूसरी संतान का स्वागत करेगा।
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा