दहशत के साए में वीरभानपुर, पुलिस की कड़ी कार्रवाई
जौनपुर| जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के वीरभानपुर में पुलिस और ग्रामीणों में बृहस्पतिवार रात एक घंटे तक दहशत का माहौल रहा। पुलिस पर पथराव करने वाले घरों में दुबके रहे, जिन्हें खोज-खोजकर पुलिस ने सख्ती के साथ बाहर निकाले में जुटी रही। आरोपी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने परिवार के लोगों की न सिर्फ पिटाई की, बल्कि घर के गाड़ी, इन्वर्टर समेत कई सामान तक तोड़फोड़ दिए।परिवार के सदस्य संजू ने बताया कि पंकज गौतम सिकरारा थाने में लूट का वांछित है। कुछ लोग सोचते हैं कि दादा पन्ना लाल की शुक्रवार को तेरहवीं है, इसमें वह जरूर आएगा। लेकिन, वह नहीं आया था। वहीं, पुलिस के लोग सादी वर्दी में रात नौ बजे आए और खोजने लगे। विरोध करने पर डांट-फटकार करते हुए धक्का मुक्की करने लगे। इसी दौरान ने ईंट-पत्थर चला दिए। वहीं, पुलिस ने बताया कि वह दबिश दी थी, इसे लेकर कुछ मनबढ़ पुलिस पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला करने लगे। बक्शा और सिकरारा थाने की शीशे तोड़ दिए। इसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। ग्रामीणों के मुताबिक जनपद के सैकड़ों की संख्या में पहुंची पुलिस ने बस्ती को छावनी में तब्दील कर दिया। इससे बस्ती में भय का माहौल हो गया। लोग अपने घरों में छिपते हुए नजर आए।
बेन एफ्लेक ने जेनिफर लोपेज को दिया महंगा तोहफा, घर किया ट्रांसफर
हिंगोली भूकंप: 4.7 तीव्रता के झटके, लोग घरों से बाहर निकले
वृंदावन नाव हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, लापता लोगों की तलाश जारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर गैंगस्टर साहिल चौहान गिरफ्तार, हरियाणा STF की बड़ी कामयाबी
एमपी में नई व्यवस्था: कचरा टैक्स से बढ़ेगी नपा की आय, जानें कितना देना होगा शुल्क
शिक्षकों के लिए राहत या बदलाव? 10 ईएल के साथ उत्तराखंड में नई छुट्टी नीति लागू होगी
एमपी में इंजीनियरिंग एडमिशन नियमों में ढील, छात्रों को मिलेगी नई सुविधा