दुर्ग और राजनांदगांव में दिन गर्म, रात में ठंडी हवाएं
छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. वहीं अधिकतम तापमान भी अगले 7 दिनों तक लगभग स्थिर रहने का अनुमान है. राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश या किसी चेतावनी की स्थिति नहीं है.
छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बाद ठंड और गर्मी दोनों में संतुलन बना रहेगा.
बारिश की संभावना नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है. किसी भी प्रकार का साइनॉप्टिक सिस्टम (मौसम तंत्र) सक्रिय नहीं है, जिसके चलते आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं है.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आज के लिए प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. किसी भी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है. वहीं दो दिनों के बाद भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का ही अनुमान जताया गया है.
कैसा रहेगा रायपुर का मौसम?
रायपुर शहर में 18 फरवरी को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है. दिन के दौरान मौसम साफ रहेगा. यहां अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
पीएम सूर्य घर योजना से राजेंद्र कुमार साहू बने ऊर्जा आत्मनिर्भर
बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
बुलडोजर कार्रवाई पर ब्रेक, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में DM के आदेश पर रोक