Ramgarh Tal किनारे मिली लाश, जांच तेज
गोरखपुर| कैंट इलाके में घर से लापता युवती का शव बुधवार दोपहर में रामगढ़ताल में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उतराते शव को बाहर निकाला और पहचान श्रद्धा त्रिपाठी (23) के रूप में होने पर पिता को जानकारी दी। पिता के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। आशंका है कि युवती ने खुदकुशी की है।
गोरखपुर: प्रेमिका के साथ घर से भागा बेटा, नाले में मिली पिता की लाश; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
जानकारी के मुताबिक, कैंट इलाके के डिबिया निवासी संजय त्रिपाठी कुशीनगर में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी बहन श्रद्धा त्रिपाठी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मंगलवार रात में वह घर से निकल गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जानकारी न होने पर बुधवार सुबह परिजन कैंट थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से तलाश में जुटी थी कि इसी बीच सूचना मिली कि एक शव रामगढ़ताल में उतरा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद उसकी पहचान श्रद्धा के रूप में हुई। सूचना पर आए पिता ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया। पुलिस ने समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि लापता युवती की लाश मिली है। शरीर पर चोट के निशान नहीं है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जांच की जा रही है।
केजरीवाल बोले- पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में किया बड़ा सुधार, भाजपा पर साधा निशाना
'अब सिर्फ पीओके की बात होगी'— कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा अल्टीमेटम
पर्यटकों को इतिहास के नाम पर ठगा, नकली रोमन थिएटर का राज 10 साल बाद खुला
विश्व कप में भारतीय शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, ईशा सिंह को स्वर्ण और मनु भाकर को कांस्य
विश्वकप और एशियाड मिशन के लिए सख्त अनुशासन, सविता ने बताई टीम की खास तैयारी
'स्ट्रीट फाइटर' वाले बयान से गरमाई राजनीति, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया जवाब
किसानों के लिए बड़ी राहत, मुख्यमंत्री ने 82 लाख से अधिक किसानों को भेजी ₹3300 करोड़ की सहायता राशि
यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता, इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
युद्ध की जगह संवाद! ईरान ने रोके हमले, स्थायी शांति के लिए शुरू हुई नई कोशिश