दिल दहला देने वाला मामला: घर में पड़ी रही मां की लाश, बच्चों ने सच मानने से किया इनकार
MP News:ग्वालियर शहर के दही मंडी क्षेत्र में मानव संवेदनाओं को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला की मौत के बाद उसके बेटे और बेटी चार दिन तक शव के साथ घर में ही रहते रहे। शव सड़ने से फैली दुर्गंध के बाद पड़ोसियों को घटना की जानकारी लगी और मामला उजागर हुआ।
दही मंडी स्थित मदन मोहन मार्केट में रहने वाली उर्मिला में भदौरिया (72) का शव शुक्रवार को उनके घर से सड़ी हुई अवस्था मिला। उर्मिला गोरखी स्कूल में क्लर्क पद से सेवानिवृत्त थीं। उनके पति सुरेंद्र सिंह का करीब 15 वर्ष पहले निधन हो चुका था। उनके साथ बेटा अखंड (42) और बेटी रितु (36) रहते थे। कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार महिला संभवतः बीमार थी और 3 से 4 दिन पहले उनकी मौत हो गई थी। परिजन मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण उन्हें मृत मानने की बजाय जिंदा समझते रहे और शव के साथ ही घर में रह रहे थे।
दुर्गंध से हुआ खुलासा
आसपास के लोगों का घर में आना-जाना नहीं था, इसलिए किसी को महिला की मौत की जानकारी नहीं लग सकी। शुर वार को घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो महिला का शव सडी अवस्था में मिला।
शव उठाने से रोका
उनकी मौत हो गई थी। परिजन मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण उन्हें मृत मानने की बजाय जिंदा समझते रहे और शव के साथ ही घर में रह रहे थे।
पुलिस के अनुसार बेटा और बेटी लगातार महिला को जिंदा बता रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के दौरान बेटे ने विरोध किया और पुलिसकर्मियों से बहस भी की। बाद में पुलिसने समझाइश देकर शव को कब्जे में लिया।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक