घर में पौधे लगाने के वास्तु नियम: पौधे लगाने से पहले जान लें सही दिशा और नियम, वरना हरियाली की जगह बढ़ सकती है परेशानी
आजकल लगभग हर घर में हरियाली लाने का चलन बढ़ गया है. लोग बालकनी, छत या आंगन में छोटे-बड़े पौधे लगाकर घर को सुंदर और ताजा बनाना पसंद करते हैं. पौधे न सिर्फ माहौल को खुशनुमा करते हैं, बल्कि मन को भी सुकून देते हैं. सुबह-शाम हरियाली देखने से तनाव कम होता है और घर में अपनापन महसूस होता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि पौधे लगाने का भी सही तरीका और सही दिशा होती है, अगर पौधे गलत जगह या गलत तरीके से लगाए जाएं, तो उनका असर उल्टा भी हो सकता है. कई बार घर में रोशनी कम हो जाती है, नमी बढ़ जाती है या ऊर्जा का संतुलन बिगड़ता है. यही वजह है कि वास्तु में पौधों और गार्डन के लिए खास नियम बताए गए हैं.
सही दिशा में सही पौधे लगाने से घर का माहौल हल्का और सकारात्मक रहता है, जबकि गलत जगह भारी या कांटेदार पौधे परेशानी बढ़ा सकते हैं. इसलिए अगर आप घर में गार्डन या पौधे लगाने की सोच रहे हैं, तो कुछ आसान वास्तु नियम जान लेना बहुत फायदेमंद रहेगा. इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी.
घर में पौधे लगाने के वास्तु नियम
-घर के अंदर या आसपास पौधे लगाते समय समय और दिशा का ध्यान रखना अच्छा माना जाता है. माना जाता है कि पौधे शुभ दिन या पूर्णिमा के आसपास लगाए जाएं तो उनकी ग्रोथ बेहतर होती है और वातावरण भी अच्छा रहता है.
छोटे पौधों को सीधे जमीन में लगाने की बजाय पहले गमले में तैयार करना सही माना जाता है. जब पौधा मजबूत हो जाए, तब उसे जमीन में शिफ्ट करें. इससे पौधा जल्दी जमता है और हरा-भरा रहता है.
-घर में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है. इसे हमेशा उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखना अच्छा रहता है. तुलसी को घर के सामने आंगन में भी रखा जा सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि कोई भी पेड़ मुख्य दरवाजे के ठीक सामने न हो. इससे प्रवेश ऊर्जा पर असर पड़ता है.
-बड़े पौधे या पेड़ अगर घर में लगाने हों, तो उन्हें जोड़ी में लगाना अच्छा माना जाता है. इससे संतुलन बना रहता है और जगह भी संतुलित दिखती है.
घर के पास पेड़ लगाने के वास्तु नियम
-बड़े पेड़ हमेशा घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाने चाहिए. इन दिशाओं को भारी माना जाता है, इसलिए यहां बड़े पेड़ संतुलन बनाए रखते हैं.
-उत्तर, उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा को हल्का और खुला रखना अच्छा माना जाता है. यहां बड़े पेड़ लगाने से रोशनी रुक सकती है और घर में भारीपन महसूस हो सकता है.
घर के बिल्कुल पास या दीवार से चिपकाकर पेड़ लगाना सही नहीं माना जाता. इससे धूप कम आती है और दीवारों में नमी बढ़ सकती है. बड़े पेड़ों की जड़ें नींव को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं.
-एक और बात ध्यान रखने लायक है कि पेड़ की छाया पूरे दिन घर पर न पड़े. हल्की छाया ठीक है, लेकिन लगातार छाया रहने से घर का वातावरण सुस्त और ठंडा हो सकता है.
बंगाल चुनाव से पहले BJP का ‘मास्टर स्ट्रोक’! लिएंडर पेस की एंट्री की अटकलें
राहुल गांधी का बड़ा बयान: भारत की तेल नीति पर सवाल, पीएम ‘कंप्रोमाइज्ड’ बताए
रिश्ते का खौफनाक अंत: विशाखापट्टनम में महिला की हत्या, आरोपी सैनिक हिरासत में
MLC पद से नीतीश का रिजाइन, अशोक चौधरी की आंखें नम, तेजस्वी बोले—दबाव में झुके CM
मध्य प्रदेश में शिक्षा अभियान की शुरुआत: “स्कूल चलें हम” के तहत 4 दिन होंगे कार्यक्रम, कलेक्टर-DEO को गाइडलाइन
नर्मदा में नाव हादसा टला: 16 यात्री संकट में, 4 युवकों की सूझबूझ से बचीं सभी की जान
गोल्डन गर्ल सपना शर्मा: पैराताइक्वांडो में चौथा स्वर्ण जीतकर इंदौर का नाम रोशन
ममता बनर्जी का आरोप—बीजेपी वोटरों को धमका रही, चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग