राजनीति में हलचल: Nitish Kumar ने फेसबुक पर शेयर कर बताया—जाएंगे राज्यसभा
पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा में जा रहे है। वहीं इस बात की जानकारी सीएम नीतीश ने फेसबुक पर कर दी। नीतीश ने लिखा कि पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, और उसके बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।
नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे यह संकेत मिलता है कि राज्य में नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, मीडिया के एक वर्ग में आई खबरों में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को मजबूत दावेदार बताया गया है। सरकार और संगठन का लंबा अनुभव रखने वाले विजय सिन्हा और मंगल पांडे के नामों पर भी विचार किया जा सकता है।
बीजेपी की रणनीति और बंगाल के राजनीतिक हालात पर नजर
किस्त पाने के लिए करें e-KYC, जानिए आसान तरीका
Manasa में केंद्रीय नारकोटिक्स की छापेमारी, अवैध अफीम जब्त
972 करोड़ की डील पर सवाल, नई डायल 112 गाड़ियां कुछ महीनों में ही जवाब दे गईं
फोन से करें राशन कार्ड e-KYC, नहीं तो राशन से वंचित रह सकते हैं
रायपुर के काजी पर लगे आरोप, बोर्ड ने किया सख्त ऐक्शन
सिंधिया ने समझाया- पारिवारिक रिश्ता राजनीति से ऊपर, आवास से जुड़े वचन
Katni में नकली बीड़ी और प्रतिबंधित सिगरेट का भंडाफोड़
चुनावी मंच से ममता का हमला: कहा—शांति चाहिए तो BJP को रोकना होगा
त्वचा हो ठंडी और दमकती, ये 5 मिनट के फेस पैक आजमाएं