सगे भाइयों पर गोली चलाने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, भागने की कोशिश पड़ी भारी
सुल्तानपुर|यूपी के सुल्तानपुर में पुलिस ने गोलीकांड के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव का है। गांव में बृहस्पतिवार को बच्चों के विवाद में कई राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से सगे भाई घायल हो गए। इनमें मोहित सोनकर की मौत हो गई। जबकि, उनके भाई मंगल सोनकर का इलाज लखनऊ में चल रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक सोनकर को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ के बाद पिस्टल बरामदगी के लिए पुलिस आरोपी को लेकर गांव पहुंची थी। यहां छप्पर में रखी पिस्टल निकालकर आरोपी ने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से दीपक घायल हो गया। उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक मोहित सोनकर के परिजनों की तहरीर पर पांच नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सीजफायर की आड़ में हमले, UAE-कुवैत और ईरान में बड़े सुरक्षा हादसे
अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर भारत का रुख साफ, कहा- हम स्वागत करते हैं
गैस नहीं, बिजली से पकता है खाना—नई तकनीक का कमाल
क्रिकेट जगत में भी चर्चा का विषय बना मामला
छात्र हितों को मजबूत करने पर रहेगा विशेष फोकस
ईरान संकट के बीच भारत-बांग्लादेश डिप्लोमेसी, डोभाल-खलीलुर रहमान की डिनर मीट अहम
बाजार में फलों और अनाज की भी रहेगी विविधता
ममता बनर्जी ने दिखाई तीखी प्रतिक्रिया: बंगाल में SIR विवाद और 91 लाख नाम कटने पर चिंता
दोनों टीमों के बीच टक्कर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में
संबंधित अधिकारी की भूमिका जांच के घेरे में