यूपी के गांव में अनोखा मामला, दो मुंह-पांच पैर वाली बछिया को देखने लगी लोगों की भीड़
फिरोजाबाद|उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना टूंडला क्षेत्र में कुदरत का अनोखा करिश्मा देखने को मिला है। गांव बन्ना में एक गाय ने ऐसी बछिया को जन्म दिया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस नवजात बछिया के पांच पैर और दो मुख हैं। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई है। वहीं ग्रामीणों बछिया के पैर छूकर चढ़ावा चढ़ाने की होड़ मची हुई है।
थाना टूंडला क्षेत्र के गांव बन्ना निवासी वीनेश यादव के घर पर बृहस्पतिबार देर रात उनकी पालतू गाय ने एक बछिया को जन्म दिया। जैसे ही परिजनों ने बछिया को देखा, उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। बछिया के शरीर की बनावट सामान्य से अलग है। उसके पांच पैर हैं और चेहरे पर दो मुख स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। जानकारी मिलते ही गांव में कौतूहल और हर्ष का माहौल बन गया।इस खबर के फैलते ही वीनेश यादव के घर पर ग्रामीणों का तांता लग गया है। लोग इसे कुदरत का करिश्मा और ईश्वरीय चमत्कार मान रहे हैं।
शुक्रवार सुबह से ही गांव और आसपास के लोग इस विचित्र बछिया को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। शारीरिक भिन्नता के बावजूद परिवार में हर्ष का माहौल है और वे इसे प्रभु की कृपा मान रहे हैं। फिलहाल बछिया और गाय दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल उसे देखने लोगों की भीड़ लगी है तथा वे इसे चमत्कार बताते हुए पैसे चढ़ा रहे हैं।
कोशिका विभाजन में गड़बड़ी से होते हैं ऐसे केस
ग्रामीण दो मुंह व पांच पैर वाली बछिया को आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन पशु विशेषज्ञ मुख्य उप पशु चिकित्साधिकारी सत्येंद्र निगम के अनुसार, ऐसे मामले अक्सर भ्रूण के विकास के दौरान (जेनेटिक म्यूटेशन) के कारण बता रहे हैं। फिलहाल बछिया के स्वास्थ्य पर कोई अन्य प्रतिकूल प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है।
सीजफायर की आड़ में हमले, UAE-कुवैत और ईरान में बड़े सुरक्षा हादसे
अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर भारत का रुख साफ, कहा- हम स्वागत करते हैं
गैस नहीं, बिजली से पकता है खाना—नई तकनीक का कमाल
क्रिकेट जगत में भी चर्चा का विषय बना मामला
छात्र हितों को मजबूत करने पर रहेगा विशेष फोकस
ईरान संकट के बीच भारत-बांग्लादेश डिप्लोमेसी, डोभाल-खलीलुर रहमान की डिनर मीट अहम
बाजार में फलों और अनाज की भी रहेगी विविधता
ममता बनर्जी ने दिखाई तीखी प्रतिक्रिया: बंगाल में SIR विवाद और 91 लाख नाम कटने पर चिंता
दोनों टीमों के बीच टक्कर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में
संबंधित अधिकारी की भूमिका जांच के घेरे में