कोर्ट की कार्यवाही में बाधा डालने पर आरोपी पर केस
बिलासपुर|में न्यायालय कक्ष में घुसकर जज से अभद्र व्यवहार करने और न्यायिक कार्यवाही में बाधा डालने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है. आरोपी पर लोक सेवक को अपमानित करने और कार्य में बाधा डालने का आरोप है|
कोर्ट रूम में घुसकर जज से अभद्रता
पुलिस के अनुसार यह मामला सत्र न्यायालय का है. महिला जज ने शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने न्यायालय कक्ष में प्रवेश कर अभद्र व्यवहार किया और न्यायिक कार्यवाही के दौरान हंगामा किया. शिकायत के अनुसार 3 मार्च 2026 को न्यायालय में एक जमानत प्रकरण की सुनवाई चल रही थी. इसी दौरान आरोपी बिना किसी काम के कोर्ट कक्ष में पहुंच गया और जोर-जोर से हल्ला मचाने लगा. बताया गया कि उसने जज से बच्चों से मिलने देने की बात कहते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया. इस दौरान कोर्ट स्टाफ समेत कई अधिवक्ता भी मौजूद थे. आरोपी के इस व्यवहार से न्यायालयीन कार्यवाही प्रभावित हुई|
पहले भी परेशान करने का आरोप
शिकायत में यह भी कहा गया है कि जज और आरोपी का विवाह वर्ष 2011 में हुआ था, लेकिन पिछले करीब साढ़े तीन वर्षों से दोनों अलग रह रहे हैं. आरोपी पर पहले भी मानसिक प्रताड़ना देने और बिना अनुमति न्यायालय में आने का आरोप लगाया गया है. शिकायत में बताया गया कि आरोपी कई बार बच्चों से मिलने के बहाने उनके निवास स्थान पर जाकर परेशान करता है और धमकाता है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 267 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है|
उज्जैन में सारा अर्जुन, ‘धुरंधर 2’ की कामयाबी के बाद महाकाल के दरबार में हाजिरी
विकास की कीमत या मजबूरी? खुद टूट रही हैं दुकानें, व्यापारी लाचार
SIR अभियान का असर, 4.96 लाख मतदाता सूची से बाहर
सेना में बड़ी पदोन्नति: कर्नल Shrikant Purohit को मिलेगा ब्रिगेडियर रैंक
संयम और संवेदनशीलता की मिसाल: नमाज के समय भारतीय सेना ने नहीं किया हमला
दर्दनाक नाव हादसा: स्टीमर पलटा, लुधियाना के 9 लोगों की मौत
महिला आरक्षण बिल पर सियासी हलचल, बीजेपी की महिला ब्रिगेड आज से संभालेगी मोर्चा
Vyapam Scam से जुड़ा ऑडियो वायरल, 16 लाख में डिग्री के आरोप के बाद कार्रवाई
दिनदहाड़े हत्या से मिर्जापुर में फैली दहशत, जांच शुरू