जल्दी में भी लगाएं परफेक्ट मेहंदी, 10 मिनट में आसान डिजाइन
Last Minute Eid Mehndi Designs Tips: ईद का त्योहार सिर्फ इबादत और खुशियों का ही नहीं, बल्कि सजने-संवरने का भी खास मौका होता है। खासकर लड़कियों और महिलाओं के लिए मेहंदी इस दिन की सबसे जरूरी तैयारी मानी जाती है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि त्योहार की भागदौड़, खरीदारी और घर के कामों के बीच मेहंदी लगाने का समय ही नहीं मिल पाता और फिर आखिरी समय में जल्दबाजी में कुछ भी लगाना पड़ता है, जिससे मनचाहा लुक नहीं मिल पाता।अगर आपके साथ भी हर साल ऐसा होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अच्छी बात ये है कि अब आप बिना ज्यादा समय लगाए भी खूबसूरत और ट्रेंडी मेहंदी डिज़ाइन बना सकती हैं। बस आपको सही ट्रिक्स और आसान डिज़ाइन्स का चुनाव करना होगा।यहां आपको जल्दी बनने वाली मेहंदी डिजाइन आइडिया बताए जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में परफेक्ट मेहंदी लगा सकती हैं और ईद के मौके पर सबसे अलग नजर आ सकती हैं। ईद पर खूबसूरत दिखने के लिए आपको घंटों मेहंदी लगाने की जरूरत नहीं है। सही टिप्स और स्मार्ट तरीके अपनाकर आप कम समय में भी शानदार लुक पा सकती हैं।
सिंपल और मिनिमल डिजाइन चुनें
अगर समय कम है, तो भारी-भरकम डिजाइन बनाने की बजाय सिंपल बेल, फूल या मंडला पैटर्न चुनें। ये जल्दी बनते हैं और देखने में भी बेहद एलिगेंट लगते हैं।
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
अरेबिक मेहंदी डिजाइन दिखने में आकर्षक लगती है। इससे हथेली की खूबसूरत बढ़ जाती है। अरेबिक मेहंदी की ये डिजाइन ईद के मौके पर तो एकदम परफेक्ट लगेगी।
गोल मेहंदी डिजाइन आइडिया
गोल आकृति वाली ये मेहंदी डिजाइन आसानी से बना सकते हैं। ये डिजाइन हथेली पर और बैक साइड में भी बनाई जा सकती है। इसमें गोल आकृति के इर्द गिर्द पत्तियां, मंडाला डिजाइन बना सकते हैं।
चांद डिजाइन
ईद पर हथेलियों पर चांद डिजाइन की मेहंदी बनाकर तैयार हो सकते हैं। चांद डिजाइन बनाना आसान है और जल्दी ये डिजाइन हथेली पर उतारी जा सकती है।
उंगलियों पर लगाएं मेहंदी
पूरी हथेलियों पर मेहंदी न लगाकर सिर्फ हाथ की उंगलियों पर डिजाइन बनाएं। आप फ्रंट और बैक मेहंदी डिजाइन बना सकते हैं। ये आकर्षक लगती है। मिनिमल लुक देती है और काॅलेज जाने वाली या दफ्तर जाने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट है।
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश