सियासी तैयारी तेज, BJP ने असम-बंगाल में जीत का लक्ष्य रखा
रायपुर|असम हो या बंगाल, केरल हो या तमिलनाडु. सियासी दल चुनाव जीतने पूरी ताकत झोंक रहे हैं. बंगाल ने असम के लिए भाजपा ने जहां छत्तीसगढ़ के नेताओं की ड्यूटी लगाई है. वहीं केरल में भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार की कमान संभालें नजर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री पिछले दो दिनों से केरल में है. भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले में शामिल भी हो रहे हैं. उप मुख्यमंत्री अरुण साव असम में 10 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं|
मंत्री ओपी चौधरी को मिली ये जिम्मेदारी
मंत्री ओपी चौधरी भी असम की 10 सीटों की कमान संभाले हुए हैं. जबकि भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री पवन सहाय बंगाल चुनाव में लगभग 50 सीटों पर अपनी पार्टी को जीत दिलाने में लगे हुए हैं. संगठन के अन्य नेताओं को भी अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी सौंप गई है. कांग्रेस की बात की जाए तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम चुनाव के ऑब्जर्वर हैं. लगातार में असम में दौरे कर रहे हैं. कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय भी असम चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं|
चुनाव को लेकर जुबानी जंग भी तेज
इस तरह दोनों ही दलों के नेता अपनी पार्टी के पक्ष में मोर्चा संभाले नजर आ रहे हैं, लेकिन अभी चुनाव को लेकर जुबानी जंग छत्तीसगढ़ में भी तेज होती नजर आ रही है. भाजपा के फायरब्रांड नेता अजय चंद्राकर केरल, बंगाल, असम के चुनाव को देश बचाने वाला चुनाव कार दे रहे हैं. मंत्री टंकराम वर्मा इस चुनाव को बहुत महत्वपूर्ण बता रहे हैं. दूसरी ओर कांग्रेस के तेजतर्रार नेता शिव डहरिया इस बयान पर पलटवार करते नजर आ रहे हैं. शिव डहरिया कहते हैं जिस पार्टी ने कभी देश की आजादी में योगदान नहीं दिया. उसके लिए देश बचाने की बात कहना सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ है|
पती गर्मी में जमकर पसीना भी बहा रहे नेता
छत्तीसगढ़ के सियासी चेहरे बंगाल से लेकर असम तक अपनी-अपनी पार्टियों के पक्ष में मोर्चा संभाले नजर आ रहे हैं. दोनों ही पार्टी के नेताओं ने अपनी साख भी दांव पर लगा दी है. तपती गर्मी में जमकर पसीना भी बहा रहे हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा. छत्तीसगढ़ के नेताओं की मेहनत कितनी रंग लाती है. किसके हिस्से में जीत आती है किसके हिस्से में मायूसी|
क्या फिल्मों के बाद राजनीति में नई पारी खेलेंगे धनुष? वायरल वीडियो से मची हलचल
पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' की रिलीज टली, निर्देशक अमित राय ने किया बड़ा खुलासा
किसानों की मूंग खरीदी बनी विवाद का कारण, एमपी और केंद्र के बीच बढ़ा तनाव
शताब्दीपुरम में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, विधायक ने जताई नाराजगी; JDA अध्यक्ष बोले- नियमों के तहत कार्रवाई
लोकतांत्रिक अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट का जोर, शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बताया जरूरी
वन विभाग में बड़ा बदलाव तय, एक साथ 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों की होगी सेवानिवृत्ति
एंटी पेपर लीक विधेयक के बीच विपक्ष की नई रणनीति, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
जिम्बाब्वे दौरा खत्म, अब शुरू होगा नया चैलेंज! दिसंबर तक टीम इंडिया का फुल शेड्यूल
सैर-सपाटा बना मौत का सफर, रामगढ़ ताल में बोट टकराने से पर्यटक की जान गई