बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा मोड़, शाकिब की एंट्री पर नजरें
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष हबीबुल बशर ने कहा है कि वह चाहते हैं कि अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन वापस वतन लौटकर कम से कम दो और वर्ष तक देश की तरफ से खेलें, जिसमें 2027 का वनडे विश्व कप भी शामिल है।
बशर ने की शाकिब से वतन वापसी की गुजारिश
शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग पार्टी के सदस्य रहे 38 वर्षीय शाकिब अपनी सरकार के पतन के बाद अमेरिका चले गए थे और अंतरिम सरकार ने उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने से रोक दिया था। लेकिन इस साल की शुरुआत में नई सरकार के गठन के बाद पद संभालने वाले बशर चाहते हैं कि शाकिब वापस वतन लौटकर फिर से देश की तरफ से खेलें।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं होंगे शामिल
बशर ने कहा कि शाकिब की वापसी पर विचार किया जा रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 अप्रैल से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला में उन्हें टीम में रखना संभव नहीं हो पाएगा क्योंकि इसमें अब बहुत कम समय बचा है। उन्होंने कहा, 'न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अब अधिक समय नहीं बचा है। मुझे पता नहीं है कि हाल में शाकिब ने कितनी क्रिकेट खेली है। उनके बारे में मैं जितना जानता हूं उसके आधार पर यह कह सकता हूं कि वह ऐसे खिलाड़ी नहीं है जो कल आकर ही खेलना शुरू कर दें।' बशर ने क्रिकबज से कहा, 'उन्हें भी अभ्यास की जरूरत पड़ती है। इसमें भावनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। निश्चित तौर पर अगर हम शाकिब के बारे में सोच रहे हैं तो उन्हें लंबे समय तक टीम से जोड़ने के बारे में सोचेंगे।'
दो साल और खेल सकते हैं शाकिब
शाकिब ने संन्यास लेने से पहले अपने घरेलू मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट खेलने की इच्छा व्यक्त की है, लेकिन बशर ने कहा कि यह दिग्गज क्रिकेटर अभी भी कम से कम दो साल और खेल सकता है। उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं सोच रहा कि शाकिब एक सीरीज में खेलने के लिए आए और फिर वापस लौट जाएं। अगर वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो हम चाहेंगे कि वह लंबे समय तक अपना योगदान देते रहें और इसके लिए तैयारी बहुत महत्वपूर्ण है। मैं चाहता हूं कि वह टीम से जुड़े और कम से कम 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक खेलें।'
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश