महाकाल दर्शन मार्ग पर अफरा-तफरी: अचानक ढहा तीन मंजिला मकान, राहत-बचाव जारी
Ujjain: उज्जैन से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां पर गेबी हनुमान क्षेत्र में सोमवार शाम एक तीन मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये हादसा महाकाल मंदिर जाने वाले प्रमुख रास्ते पर हुआ हैं. हालांकि समय रहते आसपास के लोगों ने समझदारी दिखाई और मार्ग पर आवाजाही रोक दी. जिस वजह से किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है.
आसपास के रहवासियों ने बताई मकान गिरने की वजह
जिस जगह मकान गिरा, वहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोपाल मंदिर, शिप्रा नदी और महाकाल मंदिर की ओर जाते हैं. शाम से ही मकान झुक रहा था, यह देख लोगों ने रास्ता बंद करा दिया.करीब 7 बजे मकान गिर गया. अगर ट्रैफिक चालू रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था. यहां पर रहने वाले लोगों को आरोप है कि पास में ही पोकलेन मशीन से चल रही तोड़फोड़ के कारण ही ये हादसा हुआ है. इतना ही नहीं पिछले 1 महीने से नींव में पानी भरने की शिकायत की जा रही थी.
नगर निगम ने दी सफाई
सोमवार करीब शाम 6 बजे से ही मकान झुकने लगा था और 7 बजे के करीब गिर गया. नगर निगम का कहना है कि ढाबा रोड पर मार्ग चौड़ीकरण के तहत जर्जर भवन को सुरक्षा के साथ हटाया जा रहा था. पूरी कार्रवाई अधिकारियों की निगरानी में और बैरिकेडिंग के साथ की गई. सीएसपी के मुताबिक, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद है.
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक