बिलासपुर एयरपोर्ट अपग्रेड, अब बड़े विमानों की लैंडिंग संभव
बिलासपुर|बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के विस्तार को सोमवार को बड़ी गति मिली. जब जिला प्रशासन को 290.8 एकड़ सैन्य भूमि का औपचारिक हस्तांतरण किया गया. इस अहम कदम से एयरपोर्ट को 4सी श्रेणी में उन्नत करने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है|
बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट का विस्तार, 290.8 एकड़ सेना की जमीन मिली
सोमवार को भारतीय सेना और रक्षा संपदा कार्यालय के अधिकारियों ने यह भूमि जिला प्रशासन को सौंपी. हस्तांतरण की प्रक्रिया कलेक्टर संजय अग्रवाल की मौजूदगी में पूरी की गई, जहां संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए. इस दौरान भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी, डीईओ जबलपुर के प्रतिनिधि, एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. वीरेन सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे|
अब 646.8 एकड़ हुई एयरपोर्ट की जमीन
भूमि मिलने के बाद अब एयरपोर्ट के लिए कुल उपलब्ध क्षेत्र 646.8 एकड़ हो गया है, जो इसके व्यापक विस्तार के लिए पर्याप्त माना जा रहा है. इससे रनवे विस्तार में आ रही तकनीकी बाधाएं भी दूर हो गई हैं. एयरपोर्ट के 4सी कैटेगरी में अपग्रेड होने के बाद यहां बड़े विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ संभव हो सकेगी. इससे बिलासपुर की देश के प्रमुख शहरों से हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगी और क्षेत्र के आर्थिक व औद्योगिक विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी|
एयरपोर्ट के विस्तार से होगा क्षेत्रीय विकास
इस एयरपोर्ट विस्तार का सिर्फ हवाई अड्डे तक सीमित नहीं रहने वाला है. यह पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, पर्यटन, उद्योग और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देगा. अब बिलासपुर, क्षेत्रीय शहर से बढ़कर एक उभरते एयर कनेक्टिविटी हब की दिशा में आगे बढ़ा रहा है|
अधिकारियों की मौजूदगी में हस्तांतरण
इस महत्वपूर्ण भूमि हस्तांतरण के दौरान भारतीय सेना के कर्नल ए. मजूमदार, कर्नल दिनेश पट्टाभि, लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज सिंह, रक्षा संपदा अधिकारी मोहम्मद शाद आलम और एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. वीरेन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. इस अवसर पर उनके द्वारा दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए और भूमि जिला प्रशासन को सौंप दी गई|
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक