झोपड़ी में चल रहे अवैध लिंग परीक्षण का खुलासा, आरोपी अभी फरार, राहगीर ने बढ़ाया सच सामने
MP News: मुरैना के बागचीनी क्षेत्र से सनसनीखेज खुलासा हुआ है. बागचीनी क्षेत्र के हंडवासी में एक झोपड़ी के अंदर चल रहे अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण के गोरखधंधे का पर्दाफाश एक जागरूक राहगीर युवक ने कर दिया. युवक की सतर्कता और हिम्मत से इस संगठित गिरोह की पोल खुल गई, हालांकि मुख्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे.
संदिग्ध गतिविधि देख हुआ शक
जानकारी के मुताबिक, सांटा निवासी विकास शर्मा दोपहर करीब 12:48 बजे हंडवासी और नहर के बीच से गुजर रहा था. तभी उसने एक झोपड़ी से संदिग्ध तरीके से बाहर आती महिलाओं को देखा. शक होने पर विकास अंदर पहुंचा और चुपचाप वीडियो बनाना शुरू कर दिया.
अंदर का नजारा देख रह गया हैरान
अंदर का दृश्य चौंकाने वाला था. आरोपी संजय पचौरी महिलाओं का भ्रूण लिंग परीक्षण कर रहा था, जबकि उसका साथी छोटू उर्फ विक्रम चेहरा छिपाने की कोशिश कर रहा था. विकास ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए झोपड़ी की कुंडी बाहर से बंद कर दी और अपने दोस्त को फोन किया, लेकिन इसी बीच आरोपी संजय और विक्रम छप्पर फाड़कर मौके से फरार हो गए.
वैन का पीछा कर पकड़ा ड्राइवर
इधर, ड्राइवर राकेश प्रजापति महिलाओं को वैन में बैठाकर तेजी से मुरैना की ओर भाग निकला. लेकिन विकास और उसके साथी ने हिम्मत नहीं हारी और पीछा करते हुए मुंगावली पेट्रोल पंप पर वैन को पकड़ लिया. वहां से महिलाओं को उतारकर ड्राइवर को पकड़ते हुए शाम 4:30 बजे थाने पहुंचाया गया.
पीसीपीएनडीटी टीम ने शुरू की जांच
शाम करीब 6:30 बजे मामले की जानकारी पीसीपीएनडीटी कमेटी को मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मुख्य आरोपी संजय पचौरी पहले भी दो बार भ्रूण लिंग परीक्षण के मामलों में पकड़ा जा चुका है. वह सीएम राइज स्कूल बिलगांव में चपरासी था, जिसे 2024 में सस्पेंड कर दिया गया था. इसके बावजूद वह लगातार इस गैरकानूनी धंधे में सक्रिय रहा.
पुलिस जांच जारी
तीन-तीन बार पकड़े जाने के बाद भी आरोपी खुलेआम कैसे यह काला कारोबार चला रहा था? प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक