ग्वालियर में क्लीन एयर मिशन, जबलपुर मॉडल अपनाने की तैयारी
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में धूल और प्रदूषण से परेशान लोगाें काे राहत देने के लिए नगर निगम मिस्ट टावर लगाने की योजना बना रही है. इस संबंध में सोमवार को निगमायुक्त संघ प्रिय ने पीआईयू और एनकैप अधिकारियों की बैठक को लेकर प्रस्ताव जल्द ही तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम ने शहर में मिस्ट टावर लगाने का निर्णय जबलपुर मॉडल की तर्ज पर लिया है. नोडल अधिकारी पवन सिंघल को इसका प्रस्ताव करने का कहा है।
एनकैप फंड से होगा निर्माण कार्य
निगम अधिकारी के अनुसार, एनकैप फंड में करीब 30 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध है. इसमें से करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये के कार्यों के टेंडर पहले ही जारी हो चुके हैं।
ग्रीन पार्क और एयरपोर्ट इलाके में होगा काम
निगम की बैठक में ग्रीन पार्क, मिस्ट टावर और एयरपोर्ट क्षेत्र में लैंडस्केपिंग के साथ ही अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव भी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. मिस्ट टावर में ऊंचाई पर लगे नोजल से पानी की महीन बूंदों को हवा में छोड़ी जाती है. ये पानी की बूंदे धूल के कणों को नीचे गिराकर वायू प्रदूषण कम करने में पूरी तरह से मदद करती है।
शहर के प्रमुख चौराहों पर लगेंगे
शहर में मिस्ट टावर प्राथमिकता के हिसाब से ट्रैफिक चौराहों पर, निर्माण स्थलों और ज्यादा धूल वाले क्षेत्रों में लागए जाएंगे. फिलहाल अभी स्थान और संख्या तय नहीं किए गए हैं।
क्या है मिस्ट टावर?
मिस्ट टावर बढ़ते प्रदुषण को कम करने का एक आधुनिक पर्यावरणीय उपकरण है. इसमें हवा में सूक्ष्म जल कणों का छिड़काव किया जाता है और प्रदूषण, धूल और गर्मी को कम किया जाता है. यह पूरी तरह से एंटी-स्मॉग गन की तरह कम करता है, जो धूल के महीन कणों को ढूंढकर जमीन पर बैठा देता है, जिससे हवा शुद्ध हो जाती है. आमतौर पर मिस्ट टावर शहर के सबसे ज्यादा व्यस्त चौराहों पर या फिर पार्क और प्रदूषित क्षेत्रों में लगाए जाते हैं।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक