बंगाल राजनीति में बयानबाजी तेज, टीएमसी पर लोगों की जमीन हड़पने का आरोप
अलीपुरद्वार | भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार ने पश्चिम बंगाल के लोगों की जमीन छीनकर घुसपैठियों को दे दी, जिससे राज्य की जनसांख्यिकी बदल गई। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार में एक चुनावी रैली में उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार बनने पर, वह जनसांख्यिकीय परिवर्तनों को ठीक करेगी और घुसपैठियों को बाहर निकालेेगी। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि तृणमूल की तुष्टीकरण की राजनीति और अराजकता के कारण बंगाल के निवासियों को राज्य छोड़ने को मजबूर होना पड़ रहा।उन्होंने तृणमूल सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंगाल में बसने में मदद करने का आरोप लगाया। नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में बंगाल का विशेष स्थान है। यहां विकास की रफ्तार धीमी हो गई है। तृणमूल सरकार ने राज्य की पहचान व जनसांख्यिकी को बदल दिया है। उन्होंने कहा, पहले कांग्रेस थी, फिर वामपंथी और अब तृणमूल। जो राज्य कभी उद्योगों से लेकर संस्कृति तक हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करता था, वह अब अंधकार में डूबा हुआ है।
नवीन ने टीएमसी नेताओं को दी चेतावनी
नवीन ने तृणमूल नेताओं व गुंडागर्दी करने वालों को चेतावनी देते हुए कि यह चुनाव जनता लड़ रही है। जब आम जनता अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरती है, तो कोई नेता या गुंडा कुछ नहीं कर सकता, वे या तो जेल जाएंगे या घर में दुबक जाएंगे। नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि राज्य में नारदा, सारदा, स्कूल नौकरियों, नगर निगम की भर्ती, कोयला और राशन घोटाले सभी तृणमूल शासनकाल में हुए। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरका बनने पर इन सभी घोटालों के दोषियों को जेल भेजा जाएगा।
टीएमसी का समझाया अर्थ, जानिए क्या कहा?
टीएमसी का अर्थ समझाया भाजपा अध्यक्ष ने कहा, तृणमूल में ‘टी’ का अर्थ है तोलाबाजी व तुष्टीकरण, ‘एम’ का अर्थ है माफियाराज व महिलाओं पर अत्याचार और ‘सी’ का अर्थ है करप्शन व रिश्वतखोरी। नवीन ने जोर देकर कहा कि राज्य में भाजपा सरकार नौकरियों व व्यापार एवं आपूर्ति जैसे अन्य क्षेत्रों में सिंडिकेट-राज को समाप्त कर देगी।
पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' की रिलीज टली, निर्देशक अमित राय ने किया बड़ा खुलासा
किसानों की मूंग खरीदी बनी विवाद का कारण, एमपी और केंद्र के बीच बढ़ा तनाव
शताब्दीपुरम में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, विधायक ने जताई नाराजगी; JDA अध्यक्ष बोले- नियमों के तहत कार्रवाई
लोकतांत्रिक अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट का जोर, शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बताया जरूरी
वन विभाग में बड़ा बदलाव तय, एक साथ 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों की होगी सेवानिवृत्ति
एंटी पेपर लीक विधेयक के बीच विपक्ष की नई रणनीति, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
जिम्बाब्वे दौरा खत्म, अब शुरू होगा नया चैलेंज! दिसंबर तक टीम इंडिया का फुल शेड्यूल
सैर-सपाटा बना मौत का सफर, रामगढ़ ताल में बोट टकराने से पर्यटक की जान गई
S-400 खरीद पर फिर घमासान, अमेरिका और तुर्की के बीच बढ़ा कूटनीतिक तनाव