कोहली से तुलना पर बौखलाए बाबर, पत्रकार को दिया करारा जवाब
पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम भारत से स्टार खिलाड़ी विराट कोहली से तुलना करने के सवाल पर पत्रकार से ही भिड़ गए। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर जाल्मी की हैदराबाद किंग्समैन के खिलाफ जीत के बाद बाबर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए, लेकिन जैसे ही पत्रकार ने कोहली से उनकी तुलना करते हुए सवाल किया तो बाबर बिफर गए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
क्या था वो सवाल जिस पर बिफरे बाबर
मैच के बाद एक पत्रकार ने बाबर से कोहली की तुलना करते हुए प्रश्न किया। पत्रकार का कहना था कि भारत के पूर्व कप्तान लगातार मैच खत्म करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकार ने बाबर से कहा कि वह कोहली की तरह मैच फिनिश नहीं कर पाते हैं, इस पर क्या कहेंगे। पत्रकार ने सवाल किया, विराट कोहली के शॉट्स की रेंज आपसे मिलती-जुलती है, लेकिन वो लगातार मैच को फिनिश करते हैं जो कि लोग कहते हैं कि आपमें इसकी कमी है। चूंकि कई लोग आपकी तुलना उनसे करते हैं तो इस तुलना पर आपके क्या विचार हैं?
कोहली के साथ तुलना को खत्म करने कहा
बाबर पत्रकार के इस सवाल से चिढ़ गए और उन्होंने कोहली के साथ तुलना को दृढ़ता से खारिज कर दिया। बाबर ने पत्रकार से ऐसी तुलना बंद करने को कहा और जोर देकर कहा कि यह एक गलत धारणा है कि उन्होंने मैच फिनिश नहीं किए हैं। बाबर ने कहा, चलिए इसे यहीं खत्म करते हैं। ऐसे विचार अपने तक ही रखें। तुलना करना बंद करें और आगे बढ़ें। यह आपकी गलतफहमी है कि मैंने मैच फिनिश नहीं किए हैं।
आंकड़ों में कोहली बाबर से काफी आगे
बाबर की बल्लेबाजी, स्ट्रोकप्ले और पारी को संभालने की क्षमता के कारण वर्षों से उनकी तुलना कोहली से की जाती रही है। 2021 में यह तुलना तब और बढ़ने लगी जब बाबर ने आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 वनडे बल्लेबाज के रूप में कोहली के 1258 दिनों के दबदबे को खत्म किया और 2023 में वे मात्र 97 पारियों में 5000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। हालांकि, आंकड़ों में कोहली बाबर आजम से काफी आगे हैं और दोनों बल्लेबाजों में कोई तुलना ही नहीं है। पाकिस्तान में क्रिकेट प्रशंसक हर बार बाबर की तुलना कोहली से करते हैं, लेकिन वास्तविकता तो कुछ और ही है।
'स्ट्रीट फाइटर' वाले बयान से गरमाई राजनीति, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया जवाब
किसानों के लिए बड़ी राहत, मुख्यमंत्री ने 82 लाख से अधिक किसानों को भेजी ₹3300 करोड़ की सहायता राशि
यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता, इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
युद्ध की जगह संवाद! ईरान ने रोके हमले, स्थायी शांति के लिए शुरू हुई नई कोशिश
कांग्रेस ने उठाया छात्रों पर कार्रवाई का मुद्दा, बीजेपी सांसद बोले- पहले तेलंगाना पर जवाब दें
'लोगों का भरोसा नहीं चुराया जा सकता'— उद्धव ठाकरे ने तिरंगा विजय रैली से साधा सरकार पर निशाना
CJP का अल्टीमेटम- छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो आंदोलन होगा तेज
धरती हिली तो बदल गई जमीन की स्थिति, NISAR सैटेलाइट ने दिए चौंकाने वाले सबूत
कांकेर में मलेरिया से तीन बच्चों की मौत, बस्तर संभाग में 8426 केस; स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद सोनम वांगचुक डिस्चार्ज, आगे की योजना पर बोले