ईरान से वार्ता से पहले अमेरिका का नरम रुख, जेडी वेंस बोले—दोस्ती के लिए तैयार
इस्लामाबाद,। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित वार्ता से पहले कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं और उन्होंने सकारात्मक संकेत दिए हैं।
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने वार्ता से पहले कहा कि अमेरिका इस बातचीत को लेकर उत्साहित है और उसे उम्मीद है कि यह सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा, अगर ईरान सद्भावना के साथ बातचीत करता है, तो हम भी दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसी तरह का रुख अपनाने की बात कही है।
गृह मंत्री नकवी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
यह वार्ता दोनों देशों के बीच प्रस्तावित युद्धविराम समझौते को आगे बढ़ाने के लिए अहम मानी जा रही है। क्षेत्रीय तनाव और हालिया घटनाओं के बीच इस बैठक पर वैश्विक नजर बनी हुई है।
इधर, पाकिस्तान सरकार ने इस उच्चस्तरीय वार्ता को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने एक उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को विदेशी मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने इस वार्ता की मेजबानी को सम्मान की बात बताते हुए कहा है कि देश हर स्तर पर मेहमाननवाजी और सुरक्षा के लिए तैयार है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि दोनों देशों के बीच यह बातचीत कितनी सफल रहती है और क्या इससे क्षेत्र में तनाव कम करने की दिशा में ठोस कदम निकलते हैं।
राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर