Vyapam Scam से जुड़ा ऑडियो वायरल, 16 लाख में डिग्री के आरोप के बाद कार्रवाई
MP News: मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित व्यापम कांड से जुड़ा एक और मामला सामने आया है. गजराराजा मेडिकल कॉलेज(GRMC) के एक पूर्व छात्र का एक ऑडियो वायरल हुआ है. आरोप है कि व्यापम कांड के बर्खास्त छात्रों को 16 लाख में MBBS की डिग्री दी गई है. संदीप लहारिया नाम के पूर्व छात्र का आरोप है कि छात्रों की ना तो अटेंडेंस पूरी थी और ना ही उन्होंने परीक्षा दी थी. लेकिन इसके बावजूद उन्हें पैसे लेकर डिग्री बांट दी गई. इस पूरे खेल में जीआरएमसी के यूजी शाखा प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी की संलिप्तता थी. वहीं ऑडियो वायरल होते ही प्रशांत चतुर्वेदी को हटा दिया गया है और मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं.
‘तुम 16-16 लाख में डील कर रहे हो’
मामले में संदीप लहारिया ने राज्यपाल के साथ ही कॉलेज के डीन डॉ आरकेएस धाकड़, शिक्षा विभाग और केंद्रीय सतर्कता आयोग को भी लिखित शिकायत भेजी है.
संदीप लहारिया और शाखा प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी के बीच हुई 12 मिनट 19 सेकेंड का कथित ऑडियो सामने आया है. इसमें संदीप लहारिया प्रशांत चतुर्वेदी से कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि तुमने 15 दिन में ही लाठी का काम कर दिया है. तुम 16-16 लाख में डील कर रहे हो. जिसके जवाब शाखा प्रभारी कहते हैं कि यूनिवर्सिटी में बहुत पैसा लगा है.
‘फंसाने की कोशिश की जा रही है’
वहीं ऑडियो सामने आने के बाद जीआरएमसी के शाखा प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्हें फंसान की कोशिश की जा रही है. प्रशांत चतुर्वेदी ने कहा कि संदीप लहारिया ने दबाव बनाने और धमकाने के लिए शिकायत की है. जिसकी शिकायत उन्होंने सीबीआई से की है.
वहीं पूरे मामले पर कॉलेज के डीन आरेकेएस धाकड़ का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है. जांच के आधार पर जो भी बातें सामने आएंगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बर्खास्त होने के बावजूद छात्रों को डिग्री दी गई
पूरा मामला कॉलेज के 2006-2010 बैच के छात्रों से जुड़ा है. 16 साल पहले व्यापम कांड के बाद मामले में 35 छात्रों की जांच की गई थी. बताया जा रहा है कि इनमें से 30 छात्रों को बर्खास्त कर दिया गया था. आरोप है कि इसके बावजूद कुछ छात्रों को पैसे लेकर डिग्री दे दी गई. जबकि छात्रों ने ना तो कॉलेज गए और ना परीक्षा दी. फिलहाल पूरे मामले में शाखा प्रभारी चतुर्वेदी को बर्खास्त कर दिया गया है और बड़े अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं.
राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर