हादसों से बचाव के लिए बड़ा कदम, खुले कुएं-बोरवेल होंगे सुरक्षित और ढके हुए
Madhya Pradesh News: बीते दिनों मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक बोरवेल में गिरने के कारण मासूम की मौत की खबर सामने आई थी. इससे सबक लेकर अब रतलाम जिला प्रशासन ने इन दुर्घटनाओं को कम करने के लिए मजूबत कदम उठाया है. कलेक्टर मिशा सिंह ने बताया कि PHE विभाग के सहयोग से एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिसके तहत पहले चरण में खुले और बंद पड़े बोरवेलों की पहचान की जाएगी.
कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा
कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा कि इन बोरवेलों का उपयोग या तो जल संरक्षण में मदद के लिए ‘वॉटर रिचार्जिंग’ के मकसद से किया जाएगा, या फिर उन्हें पूरी तरह सुरक्षित तरीके से हमेशा के लिए बंद (सील) कर दिया जाएगा.
सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं ऐसे कुएं
इतना ही नहीं प्रशासन ने ये भी तय किया है कि बिना मुंडेर वाले कुए सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं, इसलिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि इस समस्या का समाधान किया जाए, प्रशासन की तरफ इसके लिए ग्राम चौपाल आयोजत कर समाधान निकाला जाएगा. जहां ग्रामीणों को मुंडेर की आवश्यकता और उसकी निर्धारित ऊंचाई के बारे में जागरूक किया जाएगा.
सुरक्षा की दिशा में नया कदम
सुरक्षा की दिशा में एक नया कदम उठाते हुए सभी कुओं के किनारों पर रेडियम पेंट लगाया जाएगा. ग्रामीण इलाकों में रात के समय या घने कोहरे के दौरान कुएं अक्सर दिखाई नहीं देते, जिसके कारण वाहन चालक या पैदल चलने वाले लोग उनमें गिर जाते हैं.
पहले चरण में होगा ये काम
कलेक्टर मीशा सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर PHE विभाग के सहयोग से जल्द ही एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है. इस अभियान के पहले चरण में खुले और बंद पड़े बोरवेलों की पहचान की जाएगी. इन बोरवेलों का उपयोग या तो जल-पुनर्भरण (water recharging) के लिए किया जाएगा, या फिर उन्हें पूरी तरह सुरक्षित तरीके से बंद कर दिया जाएगा.
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
दुल्हन की तरह सजा केदारनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
अक्षय तृतीय पावन मुहूर्त पर एमपीसीडीएफ गेट सांची पार्लर हुआ शुरू
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
बढ़ती गर्मी ने बदली दिनचर्या, MP में रात में लू; मजदूरों को दोपहर में राहत
मोहन यादव ने तमिलनाडु में किया प्रचार, अविनाशी में सभा को किया संबोधित
सियासत गरम: खरगे ने PM मोदी को घेरा, AIADMK गठबंधन पर उठाए सवाल